:
Breaking News

रोसड़ा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम

समस्तीपुर/रोसड़ा।आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर रविवार को रोसड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संजय कुमार सिन्हा ने की।बैठक में सीओ वंदना कुमारी, बीडीओ राकेश कुमार, इंस्पेक्टर मनोज कुमार, एसएचओ लाल बाबु कुमार, जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य मौजूद रहे।अधिकारियों ने बैठक में स्पष्ट किया कि पूजा पंडालों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। उन्होंने पूजा समितियों से अपील की कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखें।एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था और भाईचारे का पर्व है, इसे शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। वहीं, सीओ वंदना कुमारी और बीडीओ राकेश कुमार ने भी पूजा आयोजकों को प्रशासन से पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
बैठक में पूजा समितियों ने भी प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे हर संभव सहयोग करेंगे और त्योहार को शांति, सद्भाव और आपसी मिल-जुल कर मनाने का संदेश देंगे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *