:
Breaking News

बिहार के डिप्टी CM विजय सिन्हा ने हड़ताली अधिकारियों को चेतावनी दी: लौटो नहीं तो निलंबन और स्थायी कार्रवाई तय

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने हड़ताली अंचलाधिकारियों (CO) और राजस्व अधिकारियों (RO) को सख्त चेतावनी दी है। राजस्व विभाग के 100 दिन पूरे होने पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि सरकार हड़ताल पर गए अधिकारियों के दिनों की गिनती कर रही है और यदि कोई जिम्मेदारी से काम नहीं करेगा तो उसकी सेवा समाप्त की जा सकती है।
विजय सिन्हा ने कहा, "अगर नौकरी करनी है तो सेवा भाव से करें। जो ढंग से काम नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मार्च का महीना काम करने का है, हड़ताल का नहीं। जो लोग समय रहते लौटेंगे, उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा, लेकिन जो नहीं लौटेंगे, उन पर निलंबन और स्थायी कार्रवाई की जाएगी।"
उन्होंने हड़ताल के पीछे भू-माफियाओं की साजिश की आशंका भी जताई। डिप्टी सीएम ने कहा कि ऐसे तत्वों को जल्द ही अहसास होगा कि सरकार जनादेश और जनता के हित के लिए किसी भी कीमत पर कदम उठाने के लिए तैयार है।
विजय सिन्हा ने विभागीय उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पिछले 100 दिनों में विधानसभा सत्र और होली जैसे त्योहारों के बावजूद राजस्व विभाग लगातार काम करता रहा। बिहार भूमि पोर्टल की शुरुआत कर लोगों को जमीन से जुड़े कामों में सुविधा प्रदान की गई है।
मंत्री ने संवाद और कार्यशैली पर जोर देते हुए कहा कि 12 दिसंबर से विभाग में संवाद प्रक्रिया शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर जैसे छुट्टियों वाले दिनों में भी सहरसा में बैठकर काम किया गया। डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभाग में किए गए कामों की सराहना की है और सरकार का लक्ष्य राजस्व व्यवस्था को पारदर्शी, तेज और तकनीक आधारित बनाना है ताकि आम लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *