:
Breaking News

बेगूसराय में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर वरुण सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने हत्या, पुलिस जांच में जुटी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बेगूसराय: जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी ने इलाके में दहशत फैला दी है। शहर के नागदाह मोहल्ले में प्रॉपर्टी डीलर वरुण सिंह (52) की बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। घटना के समय वरुण सिंह अपने कुछ साथियों के साथ किसी काम से जा रहे थे, तभी अपराधियों ने पहले से घात लगाकर उन पर सात गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल वरुण को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक वरुण सिंह मेहा गांव निवासी गिरजानंद चौधरी के पुत्र थे और शहर के साथ-साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जमीन के कारोबार से जुड़े हुए थे। घटना ने स्थानीय लोगों में खौफ और तनाव पैदा कर दिया है।
सूचना मिलते ही बेगूसराय पुलिस अधीक्षक मनीष घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस की टीम ने तुरंत मुआयना शुरू कर दिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे और अन्य थानों की टीम भी जांच में जुटी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के कारणों की जांच जारी है और प्रारंभिक तौर पर जमीन से जुड़े लेन-देन को इस वारदात की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस ने यह भी कहा कि जल्द ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा कर दिया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *