:
Breaking News

बिहार में गन्ना उद्योग और खेती में तकनीक क्रांति: डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने 25 नई चीनी मिलों का ऐलान किया

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना: बिहार में गन्ना उत्पादन और कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। डिप्टी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना में आयोजित गन्ना प्रौद्योगिकी सेमिनार-2026 में कहा कि अब किसानों को आधुनिक तकनीक और AI का इस्तेमाल कर खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले पांच वर्षों में राज्य में 25 नई चीनी मिलें शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।
सम्राट चौधरी ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव के समय यह वादा किया था और अब नई सरकार के गठन के बाद इसे पूरा करने के लिए तेजी से काम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले बिहार में इंडस्ट्री लगाना आसान नहीं माना जाता था, लेकिन अब स्थिति बदल रही है। NDA सरकार के प्रयासों से पिछले कुछ वर्षों में करीब नौ से दस चीनी मिलें फिर से चालू की जा चुकी हैं।
डिप्टी सीएम ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए नगदी फसलों और गन्ना खेती को प्राथमिकता देने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि पहले राज्य में बड़े पैमाने पर गुड़ और चीनी का उत्पादन होता था, लेकिन कई मिलें बंद हो गईं। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में इन मिलों को पुनः चालू कर किसानों और उद्योग को नई ऊर्जा दी जा रही है।
सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि सरकार वर्ष 2026 की प्रोत्साहन नीति (Incentive Policy) तैयार कर रही है। इस नीति के तहत गन्ना उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, किसानों की आमदनी बढ़ेगी और राज्य में ही रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि आधुनिक तकनीक और AI के उपयोग से बिहार की खेती और उद्योग में नई क्रांति आएगी और गन्ना उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *