Breaking News
निशांत कुमार की जदयू में धमाकेदार एंट्री: जिम्मेदारी तय होने की प्रतीक्षा, पार्टी और विपक्ष में हलचल
हाजीपुर कोर्ट में सनसनी: पेशी के दौरान कैदी ने छत से पोखर में लगाई छलांग, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
युद्ध की आंच से रसोई तक संकट: दरभंगा में गैस सिलेंडर के लिए सुबह 4 बजे से लाइन, खाली हाथ लौट रहे लोग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीतिक डेब्यू: राज्यसभा की राह और बिहार की राजनीति में नई पारी
भारत में अप्रैल से अनिवार्य: E20 इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल की नई ऑक्टेन रेटिंग, आयात पर निर्भरता घटेगी
बिहार में अब जमीन दलालों की खैर नहीं: सरकार ने हर अंचल कार्यालय में लगाए CCTV, सख्त कार्रवाई का एलान
राजद-जदयू विवाद: नीरज कुमार ने सुनील कुमार सिंह पर जमकर साधा निशाना, शराब और इलेक्ट्रॉल बांड पर घेरा
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा: मधेपुरा से पांच जिलों का विस्तृत दौरा, विकास योजनाओं का निरीक्षण और नए प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास
- Reporter 12
- 10 Mar, 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 मार्च से समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण पर निकल रहे हैं, इस यात्रा में वे पांच दिनों तक सीमांचल और कोसी क्षेत्र के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सरकारी योजनाओं का निरीक्षण करेंगे, नई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, साथ ही अधिकारियों के साथ जिलास्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। यात्रा की खास बात यह है कि मुख्यमंत्री मधेपुरा में किसी सरकारी विश्राम गृह में नहीं, बल्कि अपने पुराने मित्र और जनता दल (यूनाइटेड) के विधान परिषद सदस्य ललन सर्राफ के घर ठहरेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान नीतीश कुमार लगभग तीन दिनों तक यहीं रुके रहेंगे और मधेपुरा से आसपास के जिलों में जाकर कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। यह मुख्यमंत्री के लिए शायद आखिरी अवसर हो सकता है जब वे मधेपुरा में अपने मित्र के घर ठहरते हुए क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले भी नीतीश कुमार चुनाव प्रचार और राजनीतिक कार्यक्रमों के सिलसिले में कोसी और सीमांचल क्षेत्र में कई बार ललन सर्राफ के घर पर ठहर चुके हैं। इस दौरान वे क्षेत्रीय नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते रहे हैं, कई बार कार्यकर्ताओं के घर भी गए और सीधे उनसे बातचीत की। यात्रा के पहले दिन मुख्यमंत्री सुपौल जाएंगे और इसके बाद मधेपुरा पहुंचेंगे। दूसरे दिन अररिया और किशनगंज का दौरा तय है, तीसरे दिन पूर्णिया और कटिहार में कार्यक्रम होंगे, चौथे दिन सहरसा और खगड़िया का दौरा करेंगे और यात्रा के अंतिम दिन बेगूसराय और शेखपुरा का दौरा तय है। इस दौरान मुख्यमंत्री जिलों में चल रही सात निश्चय योजना समेत कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे और जरूरत पड़ने पर नई परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे। जिलास्तरीय समीक्षा बैठकों में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे और योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करेंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य विकास कार्यों की समीक्षा करना, नए योजनाओं को जमीन पर उतरवाना और अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करना है। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर जिले में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और साफ-सफाई सहित सभी इंतजाम समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को तैनात किया गया है, खासकर कार्यक्रम स्थल और मार्ग पर वीआईपी सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री का यह दौरा बिहार के सीमांचल और कोसी क्षेत्र के विकास को गति देने के साथ ही स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों की कार्यशैली को भी परखने का अवसर माना जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों के लिए यह गर्व की बात है कि राज्य का मुख्यमंत्री बार-बार इस इलाके में आकर विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहा है और अपने पुराने मित्र के घर में ठहरकर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि नीतीश कुमार की यह समृद्धि यात्रा उनके नेतृत्व और बिहार के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है और भविष्य में जिले व क्षेत्र में नई परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







