:
Breaking News

समस्तीपुर-पूसा पथ में लेवल क्रॉसिंग 53A के बदले आरओबी निर्माण, वैकल्पिक मार्ग तय

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर। सोमवार, 11 मार्च 2026 को समस्तीपुर-पूसा पथ एवं समस्तीपुर-कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन के बीच स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या-53A (रेलवे कि०मी० 35/16-18) के स्थान पर नया रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) एवं पहुँच मार्ग निर्माण कार्य के लिए संबंधित पदाधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर वैकल्पिक मार्गों का चयन किया। निरीक्षण में अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर सदर, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी यातायात, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के वरीय एवं परियोजना अभियंता शामिल रहे।
निरीक्षण के बाद विभिन्न वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण किया गया। ताजपुर की तरफ जाने वाले छोटे वाहन (दो पहिया, चार पहिया, स्कूल बस) गुरगुरी चौक से शंभू पट्टी चौक और जेल चौक होकर मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। ताजपुर से समस्तीपुर आने वाले छोटे वाहन L.C. No. 55C पार कर दूधपुरा चौक से Diamond Resort होते हुए समस्तीपुर शहर में प्रवेश कर सकेंगे। यह मार्ग एकतरफा (ONE-WAY) रहेगा। समस्तीपुर से ताजपुर की तरफ जाने वाले छोटे वाहन (बाइक, ई-रिक्शा) L.C. No. 54C से धर्मपुर चौक होते हुए ताजपुर की ओर जा सकते हैं। यह मार्ग द्वि-मार्गीय (TWO-WAY) रहेगा। बड़े वाहन (बस, ट्रक आदि) सुभाष चौक से इमली चौक मार्ग का उपयोग कर सकेंगे और ताजपुर से समस्तीपुर-दरभंगा-रोसड़ा जाने वाले बड़े वाहन मुसरीघरारी-समस्तीपुर मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
परियोजना अभियंता, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, कार्य प्रमंडल, दरभंगा के अनुसार यह व्यवस्था कल से लागू होकर अगले तीन माह तक रहगी। वैकल्पिक मार्गों के चयन से निर्माण कार्य के दौरान यातायात सुचारू और सुरक्षित रूप से संचालित किया जा सकेगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *