:
Breaking News

समस्तीपुर मंडल में होली के दौरान यात्रियों और रेलवे आय में रिकॉर्ड वृद्धि

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर। सोमवार, 11 मार्च 2026 को समस्तीपुर मंडल, पूर्व मध्य रेल ने होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा, भीड़ नियंत्रण और टिकट उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए। इन व्यवस्थाओं का नतीजा यह रहा कि इस वर्ष यात्रियों की संख्या और रेलवे आय में पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।
पिछले वर्ष 15 मार्च से 20 मार्च 2025 के दौरान PRS (आरक्षित टिकट) से कुल 1,55,519 यात्री यात्रा पर गए थे, जिससे लगभग ₹13,33,13,310 की आय हुई थी। वहीं Non-PRS (अनारक्षित टिकट) से कुल 9,31,568 यात्री यात्रा पर गए और ₹7,03,58,360 की आय प्राप्त हुई। इन छह दिनों में कुल यात्रियों की संख्या 10,87,087 और कुल आय ₹20,36,71,670 रही।
इस वर्ष 5 मार्च से 10 मार्च 2026 के दौरान PRS टिकट से 2,02,579 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे लगभग ₹18,23,07,878 की आय हुई। Non-PRS टिकट से 10,95,236 यात्रियों ने यात्रा की और ₹10,18,64,138 की आय प्राप्त हुई। कुल मिलाकर इस वर्ष छह दिनों में यात्रियों की संख्या 12,97,815 रही और रेलवे की कुल आय ₹28,41,72,016 दर्ज की गई।
पिछले वर्ष की तुलना में PRS यात्रियों की संख्या में 47,060 (लगभग 30.26%), PRS आय में ₹4,89,94,568 (लगभग 36.75%), Non-PRS यात्रियों की संख्या में 1,63,668 (लगभग 17.57%) और Non-PRS आय में ₹3,15,05,778 (लगभग 44.78%) की वृद्धि हुई। समग्र रूप से कुल यात्रियों की संख्या में 2,10,728 (लगभग 19.38%) और कुल आय में ₹8,05,00,346 (लगभग 39.52%) की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
होली के दौरान बढ़ी भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर मंडल ने सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के विशेष इंतजाम किए। अतिरिक्त टिकट काउंटर स्थापित किए गए, अनारक्षित टिकटों की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित की गई, प्लेटफॉर्म प्रबंधन किया गया और यात्रियों के सुरक्षित आवागमन के लिए निगरानी व्यवस्था रखी गई।
रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की समन्वित मेहनत और तत्परता के कारण यात्रियों को सुगम टिकट उपलब्धता और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित हो सकी। समस्तीपुर मंडल यात्रियों को बेहतर सेवा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और आने वाले पर्वों में भी सुविधाओं को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया गया है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *