Breaking News
निशांत कुमार की जदयू में धमाकेदार एंट्री: जिम्मेदारी तय होने की प्रतीक्षा, पार्टी और विपक्ष में हलचल
हाजीपुर कोर्ट में सनसनी: पेशी के दौरान कैदी ने छत से पोखर में लगाई छलांग, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
युद्ध की आंच से रसोई तक संकट: दरभंगा में गैस सिलेंडर के लिए सुबह 4 बजे से लाइन, खाली हाथ लौट रहे लोग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीतिक डेब्यू: राज्यसभा की राह और बिहार की राजनीति में नई पारी
भारत में अप्रैल से अनिवार्य: E20 इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल की नई ऑक्टेन रेटिंग, आयात पर निर्भरता घटेगी
बिहार में अब जमीन दलालों की खैर नहीं: सरकार ने हर अंचल कार्यालय में लगाए CCTV, सख्त कार्रवाई का एलान
राजद-जदयू विवाद: नीरज कुमार ने सुनील कुमार सिंह पर जमकर साधा निशाना, शराब और इलेक्ट्रॉल बांड पर घेरा
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
समस्तीपुर के सिंघिया में बड़ी कार्रवाई: छापेमारी में गांजा, शराब और 11 लाख से अधिक नकद बरामद; तीन गिरफ्तार
- Reporter 12
- 14 Mar, 2026
मोहम्मद आलम
समस्तीपुर। जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नशीले पदार्थों और शराब के कारोबार से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 5 किलोग्राम गांजा, विदेशी शराब, 11 लाख 54 हजार 450 रुपये नकद और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
बताया गया है कि 13 मार्च 2026 की रात दरभंगा पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हुई थीं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई और सिंघिया थाना क्षेत्र में छापेमारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व सिंघिया थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया, जबकि प्रशासनिक निगरानी के लिए सिंघिया प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को दंडाधिकारी के रूप में टीम में शामिल किया गया।
सूचना के आधार पर सिंघिया थाना क्षेत्र के लगमा गांव में पुलिस ने देर रात छापेमारी की। संयुक्त कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लगमा गांव निवासी प्रीतम कुमार (पुत्र त्रिभुवन सिंह), राजू कुमार सिंह (पुत्र रविन्द्र सिंह) और रविन्द्र सिंह (पुत्र स्वर्गीय सुबेदार सिंह) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर उनके घर और दुकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान लगभग 5.09 किलोग्राम सूखा गांजा, 7 लीटर विदेशी शराब, 11,54,450 रुपये नकद तथा 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद सामान को जब्त कर पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस पूरे अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय सिन्हा की सक्रिय निगरानी और रणनीतिक मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व और सख्त निगरानी के कारण ही पुलिस टीम को इतनी बड़ी सफलता हासिल हुई। क्षेत्र में अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर संजय सिन्हा की कार्यशैली की लगातार सराहना की जा रही है। पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी कड़ी निगरानी और बेहतर समन्वय के कारण पुलिस टीम तेजी और प्रभावी तरीके से कार्रवाई कर पा रही है।
छापेमारी दल में दरभंगा और समस्तीपुर पुलिस के कई अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसमें दरभंगा सदर थाना के थानाध्यक्ष केतन आनंद (भा.पु.से.), पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार, बिरौल थाना के थानाध्यक्ष चन्द्रमणी, जिला आसूचना इकाई के प्रभारी अमृत कुमार साह, सिंघिया थाना के सह थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता, सहायक अवर निरीक्षक एडिसन कुमार, अजय कुमार, मनोज कुमार तथा शैलेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई अवैध नशीले पदार्थों और शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय सिन्हा के नेतृत्व में लगातार ऐसे अभियानों को अंजाम दिया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अपराधियों के बीच डर का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। वहीं पुलिस का भी कहना है कि आगे भी इस तरह के सघन अभियान जारी रहेंगे और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







