:
Breaking News

“रन फॉर नशामुक्त बिहार” थीम पर SBI पटना मैराथन 2026 का भव्य आयोजन, 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर स्वस्थ बिहार का संदेश दिया

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना: बिहार सरकार के मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग और State Bank of India के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 15 मार्च 2026 को गांधी मैदान में SBI पटना मैराथन 2026 का आयोजन किया गया। इस वर्ष मैराथन की थीम “रन फॉर नशामुक्त बिहार” रखी गई थी, जिसका उद्देश्य प्रदेशवासियों में नशामुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना था। इस भव्य आयोजन में लगभग 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
मैराथन की शुरुआत प्रातः 3:30 बजे गांधी मैदान के गेट संख्या-01 से हुई। निर्धारित रूट गांधी मैदान से प्रारंभ होकर जेपी गंगा पथ और अटल पथ तक गया, फिर यू-टर्न लेकर प्रतिभागी उसी मार्ग से वापस गांधी मैदान के गेट संख्या-01 पहुंचे, जहां फिनिशिंग लाइन पर दौड़ का समापन हुआ। विभिन्न श्रेणियों की दौड़ को निर्धारित अंतराल पर प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर शुरू कराया गया।
इस अवसर पर बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु, राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव अजय यादव, आयुक्त उत्पाद-सह-निबंधन महानिरीक्षक Anshul Agrawal सहित कई गणमान्य अतिथियों ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही State Bank of India पटना सर्किल के चीफ जनरल मैनेजर अनुराग जोशी, नेटवर्क-साउथ बिहार के जीएम रवींद्र कुमार श्रीवास्तव, नेटवर्क-नॉर्थ बिहार के जीएम आर. नटराजन और नेटवर्क-झारखंड के जीएम विवेक चंद्र जायसवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
मैराथन में अलग-अलग दूरी की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 42.2 किमी (फुल मैराथन) में प्रथम स्थान SADEM DESE HUSEN (इथियोपिया) का रहा, जिन्होंने दूरी 02:22 घंटे में पूरी की। द्वितीय स्थान TEBEJE KINETO WASHE (इथियोपिया) और तृतीय स्थान ISAIAH NDUNGU GICHOHI (केन्या) के नाम रहा।
21.2 किमी (हाफ मैराथन) में एलीट पुरुष वर्ग में प्रथम मुकेश भंभू, द्वितीय NAFSENA EJETA और तृतीय JOHN MUINDE रहे। महिला वर्ग में प्रथम तामसी सिंह, द्वितीय आकांक्षा सिंह और तृतीय ABERU GEMECHU रही।
10 किमी दौड़ में पुरुष वर्ग में प्रथम पंकज यादव, द्वितीय उत्तम कुमार और तृतीय संदीप यादव रहे। महिला वर्ग में प्रथम याशी सचान, द्वितीय स्नेहा सिंह और तृतीय शिवानी कुमारी रही।
प्रतिभागियों ने दौड़ में भाग लेकर न केवल स्वास्थ्य के महत्व को समझा, बल्कि नशामुक्त बिहार के संदेश को भी जोरदार तरीके से साझा किया। आयोजकों ने बताया कि मैराथन में शामिल हर प्रतिभागी ने अपने-अपने स्तर पर सामाजिक जागरूकता का संदेश फैलाया।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मार्ग की सुरक्षा और प्रतिभागियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग और आपातकालीन मेडिकल टीमों को पूरे रूट पर तैनात किया गया, जिससे किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध हो सके।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक जागरूकता को भी बढ़ावा देते हैं और युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। बिहार सरकार ने इस अवसर पर प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया और उन्हें नशामुक्त जीवन की दिशा में प्रेरित किया।
Mैराथन के अंत में उपस्थित अतिथियों और अधिकारियों ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र और मेडल वितरित किए। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने मिलकर नशामुक्त और स्वस्थ बिहार के संदेश को आगे फैलाने की शपथ ली।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *