:
Breaking News

समस्तीपुर में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के लिए विशेष शिविर, 17 मार्च से 10 अप्रैल तक विभिन्न अस्पतालों में होगा आयोजन

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर। जिले के दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (UDID कार्ड) उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से विशेष पहचान शिविर आयोजित किए जाएंगे। समाहरणालय, समस्तीपुर स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 17 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक जिले के विभिन्न अनुमंडलीय अस्पतालों और सदर अस्पताल में चरणबद्ध तरीके से शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में दिव्यांगजनों के लंबित आवेदनों का निष्पादन करने के साथ-साथ नए आवेदनों की भी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
प्रशासन के अनुसार केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए यूडीआईडी (UDID) कार्ड आवश्यक दस्तावेज है। विभागीय समीक्षा में यह पाया गया कि जिले में बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हैं। जानकारी के मुताबिक फ्रेश आवेदन 8884 तथा डिजिटाइज्ड आवेदन 746 लंबित हैं। इन लंबित मामलों के कारण कई दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सभी लंबित आवेदनों के निष्पादन और नए आवेदनों के लिए विशेष शिविर लगाने का निर्णय लिया है। इन शिविरों में चिकित्सकीय जांच, आवश्यक दस्तावेजों की जांच और प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
जारी रोस्टर के अनुसार अलग-अलग प्रखंडों के दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग तिथियों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।
17, 18 और 19 मार्च 2026 को समस्तीपुर, मोरवा, सरायरंजन, ताजपुर, पूसा, वारिसनगर, कल्याणपुर और खानपुर प्रखंड के दिव्यांगजनों के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर में शिविर लगेगा।
20 और 23 मार्च 2026 को रोसड़ा, सिंघिया, शिवाजीनगर, हसनपुर और विद्यापतिनगर प्रखंड के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, रोसड़ा में शिविर आयोजित होगा।
6 और 7 अप्रैल 2026 को दलसिंहसराय, उजियारपुर और विद्यापतिनगर क्षेत्र के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, दलसिंहसराय में शिविर लगाया जाएगा।
9 और 10 अप्रैल 2026 को पटोरी, मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के दिव्यांगजनों के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, पटोरी में शिविर आयोजित होगा।
शिविर में सुबह से लेकर शाम तक दिव्यांगजनों का पंजीकरण, चिकित्सकीय परीक्षण और आवश्यक कागजातों की जांच की जाएगी। जिला प्रशासन ने जिले के सभी दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और स्थान पर आयोजित शिविर में पहुंचकर अपना दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (UDID कार्ड) बनवाएं, ताकि उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल 

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *