:
Breaking News

होली के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई, कई रूटों पर मिलेगी राहत

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना। होली पर्व के बाद बड़ी संख्या में यात्रियों के घरों से वापस कामकाज और अन्य शहरों की ओर लौटने की संभावना को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेल ने विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से संचालित हो रही कई होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार कर दिया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले से त्योहार के बाद यात्रा करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।
रेलवे के अनुसार दिल्ली, सहरसा, पूर्णिया, बरौनी, रांची और चेन्नई जैसे महत्वपूर्ण रूटों पर चल रही कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन निर्धारित तिथियों तक जारी रखा जाएगा। इन ट्रेनों के चलने से खासकर बिहार और झारखंड के यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 04014 आनंद विहार–लौकहा बाजार स्पेशल का परिचालन 16 मार्च से 23 मार्च 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। वहीं 04013 लौकहा बाजार–आनंद विहार स्पेशल 17 मार्च से 24 मार्च 2026 तक रोजाना संचालित होगी।
इसी तरह 05575 सहरसा–आनंद विहार स्पेशल 18 मार्च और 25 मार्च (बुधवार) को चलेगी, जबकि 05576 आनंद विहार–सहरसा स्पेशल 24 मार्च और 31 मार्च (मंगलवार) को संचालित की जाएगी।
इसके अलावा 05579 पूर्णिया कोर्ट–आनंद विहार स्पेशल 17 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। वहीं 05580 आनंद विहार–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 19 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को चलाई जाएगी।
दक्षिण भारत से बिहार आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 06039 चेन्नई–बरौनी स्पेशल 15 और 22 मार्च (रविवार) को तथा 06040 बरौनी–चेन्नई स्पेशल 18 और 25 मार्च (बुधवार) को चलाई जाएगी।
इसके साथ ही झारखंड और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को भी राहत देते हुए 02877 रांची–आनंद विहार स्पेशल 14 मार्च से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को तथा 02878 आनंद विहार–रांची स्पेशल 15 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को संचालित की जाएगी।
उधर, चैत्र नवरात्रि के अवसर पर विंध्याचल में लगने वाले मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को अस्थायी ठहराव देने का भी फैसला किया है। इसके तहत लोकमान्य तिलक–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को प्रयागराज मंडल के विंध्याचल स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा। यह ट्रेन 19 मार्च से 2 अप्रैल तक रात 10:30 बजे विंध्याचल पहुंचेगी और 10:32 बजे आगे के लिए रवाना होगी। वहीं वापसी दिशा में पाटलिपुत्र–लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस शाम 4:05 बजे विंध्याचल पहुंचकर 4:07 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी तरह बांद्रा टर्मिनस–बरौनी एक्सप्रेस को कोटा मंडल के इन्द्रगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन दोपहर 1:35 बजे स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद आगे के लिए रवाना होगी। वहीं बरौनी–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस सुबह 11:08 बजे इन्द्रगढ़ पहुंचकर 11:10 बजे आगे प्रस्थान करेगी।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि त्योहार के बाद ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाती है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाने और कुछ ट्रेनों को अस्थायी ठहराव देने का निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की जानकारी और समय-सारिणी की पुष्टि कर लें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *