:
Breaking News

पंडौल थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, पुलिस व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मधुबनी। मिथिला क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) मनोज तिवारी ने मंगलवार को जिले के पंडौल थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मधुबनी के पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिस कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में डीआईजी मनोज तिवारी ने थाना में संधारित विभिन्न पंजियों (रजिस्टरों) का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने लंबित मामलों की स्थिति, प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया, अनुसंधान की प्रगति तथा रिकॉर्ड संधारण की व्यवस्था की विस्तार से जांच की। साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और आम जनता से जुड़े कार्यों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया।
इस दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीआईजी ने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मामलों के त्वरित निष्पादन, पीड़ितों के प्रति संवेदनशील व्यवहार और पारदर्शी कार्यशैली अपनाने पर जोर दिया।
डीआईजी ने थाना कर्मियों को निर्देशित किया कि वे जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें और शिकायतों के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दें। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिए जिससे आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत हो।
निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन को लेकर अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई। इस मौके पर थाना के सभी पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *