:
Breaking News

जनगणना 2027 की तैयारी का जायजा लेने समस्तीपुर पहुंचे निदेशक, प्रशिक्षण कार्यक्रम की की समीक्षा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर, 17 मार्च। जनगणना 2027 के पहले चरण को लेकर प्रशासनिक तैयारियों का आकलन करने के लिए निदेशक, जनगणना कार्य सह नागरिक निबंधन, बिहार एम. रामचंद्रुडु ने मंगलवार को समस्तीपुर जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण कर इसकी प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
जिले में आगमन पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद निदेशक सीधे विधि महाविद्यालय (लॉ कॉलेज) समस्तीपुर पहुंचे, जहां जनगणना के प्रथम चरण से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
निरीक्षण के दौरान निदेशक ने प्रशिक्षण की पूरी प्रक्रिया को करीब से देखा और प्रतिभागियों से संवाद कर उनकी समझ का आकलन किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में शुद्धता और समयबद्धता सर्वोपरि है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को फील्ड स्तर पर पूरी गंभीरता के साथ लागू किया जाना चाहिए।
प्रशिक्षण सत्र में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की विभिन्न प्रक्रियाओं, तकनीकी पहलुओं और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण की विधि, डेटा संकलन और रिपोर्टिंग के तरीके से अवगत कराया गया, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें।
समीक्षा के दौरान एम. रामचंद्रुडु ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि जिला स्तर पर सुदृढ़ प्रशिक्षण ही जनगणना कार्य की सफलता की नींव है। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने की हिदायत दी।
इस मौके पर उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और प्रशिक्षण प्राप्त 

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *