:
Breaking News

बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज, निशांत कुमार के नाम पर बढ़ी सियासी चर्चा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना। बिहार की राजनीति में इन दिनों सत्ता परिवर्तन की अटकलों ने हलचल बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की संभावनाओं के बीच नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। एनडीए के भीतर मंथन जारी है, वहीं नेताओं के बयानों से राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।
इसी बीच जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री अशोक चौधरी के एक बयान ने इस चर्चा को नया मोड़ दे दिया है। उन्होंने इशारों में कहा कि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में निशांत कुमार का नाम भी शामिल हो सकता है। उन्होंने कहा कि संभावनाओं की कोई सीमा नहीं होती और निशांत कुमार किसी भी ऊंचाई तक जा सकते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या निशांत उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें केवल एक पद तक सीमित क्यों रखा जाए। यहां तक कि मुख्यमंत्री बनने की संभावना पर भी उन्होंने सवाल खारिज नहीं किया।
इस दौरान अशोक चौधरी ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब कम शैक्षणिक योग्यता वाला व्यक्ति मुख्यमंत्री बनने का दावा कर सकता है, तो उच्च शिक्षा प्राप्त व्यक्ति बड़े पदों के लिए क्यों नहीं सोच सकता।
हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में नीतीश कुमार की जीत के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं। ऐसे में बिहार को नया नेतृत्व मिल सकता है। राजनीतिक गलियारों में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार भाजपा अपने मुख्यमंत्री के चेहरे को आगे कर सकती है, जबकि जेडीयू को उपमुख्यमंत्री पद मिल सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
दूसरी ओर, निशांत कुमार की राजनीतिक सक्रियता भी तेजी से बढ़ती दिख रही है। उन्होंने हाल ही में जेडीयू की सदस्यता ली है और लगातार कार्यकर्ताओं के बीच जाकर संवाद कर रहे हैं। कई जगहों पर उनके समर्थन में नारेबाजी भी देखी जा रही है, जिससे पार्टी के भीतर उनके पक्ष में माहौल बनता नजर आ रहा है।
ऐसे में अशोक चौधरी का बयान इस पूरे घटनाक्रम को और हवा दे गया है। अब सभी की नजरें एनडीए के अंतिम फैसले पर टिकी हैं कि बिहार की कमान आखिर किसे सौंपी जाएगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *