:
Breaking News

बेतिया: पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में ग्रामीणों से टकराव, महिला गंभीर रूप से घायल, गांव में तनावपूर्ण माहौल

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बेतिया के कुमारबाग थाना क्षेत्र के महुआवा गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच मंगलवार देर रात तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हुई। घटना उस समय हुई जब पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गांव में पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने नाबालिग लड़की के घर से भागने के मामले में संजय कुमार कुशवाहा को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन परिजन और ग्रामीणों ने इसे झूठे मामले में फंसाने की कोशिश बताया और विरोध शुरू कर दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे ही पुलिस ने आरोपी को गाड़ी में बैठाने की कोशिश की, संजय की मां पानमति कुंवर और अन्य परिजन सामने आ गए। विरोध के दौरान पानमति कुंवर गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने गुस्से में पुलिस वाहन को घेर लिया और करीब तीन घंटे तक वहीं रोक रखा। पुलिसकर्मी अपनी सुरक्षा के लिए गाड़ी वहीं छोड़कर किसी तरह भागने में सफल हुए। जब दूसरी पुलिस गाड़ी मौके पर पहुंची, तो उसे भी ग्रामीणों ने घेर लिया।
संजय प्रसाद कुशवाहा ने पुलिस पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पुलिस उनके घर जबरदस्ती घुसी और उन्हें पकड़कर विभिन्न स्थानों पर ले गई, जहां उनकी और उनके परिवार की चोटें हुईं। उन्होंने बताया कि उन्हें मार-मारकर गाड़ी में घुमाया गया और तिड़ौतिया चौक के बाद आगे के चौक में ले जाकर मारपीट की गई। अंत में उन्हें बानुछापर थाना में छोड़ा गया।
इस पूरे मामले में संजय की पत्नी रानी देवी ने कहा कि उनका परिवार लड़की के घर से भागने की घटना में शामिल नहीं है। पड़ोसी परिवार ने जीविका समूह से पैसे उधार लिए थे, जिसके विवाद को लेकर उनके पति को झूठे केस में फंसाया गया। रानी देवी ने आरोप लगाया कि यदि उन्होंने पैसे की मांग की तो उन्हें भी इसी मामले में फंसाने की धमकी दी गई।
घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और प्रशासन ने रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) समेत आधा दर्जन थानों की पुलिस गांव में तैनात कर दी। सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने कहा कि पुलिस टीम केवल पूछताछ और अनुसंधान के लिए गांव आई थी। विरोध के दौरान एक महिला घायल हुई और उसके पुत्र को भी चोट लगी। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जांच कर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
गांव में फिलहाल तनावपूर्ण शांति है और घायल महिला व संजय का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया 

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *