:
Breaking News

किशनगंज परिवार का इंदौर में भीषण अग्निकांड, छह की मौत, तीन घायल

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिहार के किशनगंज के एक पूरे परिवार की इंदौर में बुधवार तड़के भीषण अग्निकांड में मौत हो गई। घटना तिलक नगर थाना क्षेत्र के बृजेश्वरी एनक्लेव की है। जानकारी के अनुसार सुबह 3-4 बजे के बीच घर के बाहर चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग फैल गई। देखते ही देखते तीन मंजिला मकान आग की चपेट में आ गया। हादसे में कुल सात लोगों की मौत हुई, जिनमें से छह लोग किशनगंज के रहने वाले थे। तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
मृतकों में किशनगंज के टाउन थाना क्षेत्र निवासी कॉस्मेटिक कारोबारी विजय सेठिया (65), उनकी पत्नी सुमन (60), मनोज (65), बेटी सिमरन (30), पुत्र छोटू सेठिया (22) और नाबालिग राशि सेठिया (12) शामिल हैं। यह पूरा परिवार इलाज के लिए इंदौर अपनी बेटी के घर आया हुआ था। पड़ोसियों के अनुसार विजय सेठिया का जबड़े का कैंसर था और इलाज के लिए वे परिवार के साथ इंदौर गए थे।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, घर पर उस समय 8-10 लोग मौजूद थे। आग इतनी भयानक थी कि किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आग ने मकान के ऊपरी हिस्सों को अपनी चपेट में लिया और नीचे रखे एलपीजी गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट भी हुआ। पुलिस ने बताया कि एक फ्लोर पर छह लोगों की मौत हुई और एक अन्य की भी पुष्टि हुई, जिससे मृतकों की संख्या सात हो गई।
इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। तीन गंभीर रूप से झुलसे लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। आग लगने के कारणों की प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को मुख्य वजह माना जा रहा है।
किशनगंज के लोगों में इस घटना से गहरा सदमा फैल गया है। पड़ोसियों का कहना है कि विजय सेठिया हाल ही में नए घर का निर्माण कर रहे थे और घर में इलेक्ट्रॉनिक सामान का इंतजाम किया गया था। प्रशासन और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही हैं और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
यह दुखद हादसा एक पूरे परिवार को उजाड़ने वाला साबित हुआ है और इलाके में शोक का माहौल है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *