सातनपुर में मुखिया की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत

- Reporter 12
- 25 Sep, 2025
अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव में अज्ञात अपराधियों ने मुखिया मनोरंजन गिरी की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग भय के कारण घरों में दुबक गए।परिवार वालों ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले मृतक ने गांव के ही विवादित युवक विक्रम गिरी को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी पुरानी रंजिश को हत्या का कारण माना जा रहा है।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी की आशंका है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी के रूप में गांव के कुछ लोगों पर संदेह है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
घटना के बाद पुलिस ने गांव की सीमाएं सील कर नाकेबंदी शुरू कर दी है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *