Breaking News
पटना में BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों का महा आंदोलन, पैदल मार्च में जताई नाराजगी
बिहार में इफ्तार डिप्लोमेसी: नीतीश कुमार और चिराग पासवान की दावतें सियासी गलियारों में चर्चा का विषय
निशांत कुमार की जदयू में धमाकेदार एंट्री: जिम्मेदारी तय होने की प्रतीक्षा, पार्टी और विपक्ष में हलचल
हाजीपुर कोर्ट में सनसनी: पेशी के दौरान कैदी ने छत से पोखर में लगाई छलांग, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
युद्ध की आंच से रसोई तक संकट: दरभंगा में गैस सिलेंडर के लिए सुबह 4 बजे से लाइन, खाली हाथ लौट रहे लोग
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीतिक डेब्यू: राज्यसभा की राह और बिहार की राजनीति में नई पारी
भारत में अप्रैल से अनिवार्य: E20 इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल की नई ऑक्टेन रेटिंग, आयात पर निर्भरता घटेगी
बिहार में अब जमीन दलालों की खैर नहीं: सरकार ने हर अंचल कार्यालय में लगाए CCTV, सख्त कार्रवाई का एलान
राजद-जदयू विवाद: नीरज कुमार ने सुनील कुमार सिंह पर जमकर साधा निशाना, शराब और इलेक्ट्रॉल बांड पर घेरा
दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आई, सभी यात्री सुरक्षित
बिहार विधानसभा में विधायक निधि बढ़ाने को लेकर हंगामा: सत्ता और विपक्ष एकजुट, सदन में देर तक नारेबाजी
बजट सत्र के 15वें दिन सदन में हंगामा: अपराध पर घिरी सरकार, जीआई टैग और छात्र योजनाओं पर भी गरमाई बहस
पीरपैंती पावर प्रोजेक्ट पर अडानी की नजर: बिहार की ऊर्जा तस्वीर बदलने वाली योजना की आज करेंगे समीक्षा
बयानबाज़ी से गरमाया बिहार—तेजस्वी यादव बनाम मैथिली ठाकुर टकराव में ‘पुराना-नया बिहार’ की बहस फिर तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: AIMIM ने खुद का उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, पांचवीं सीट के समीकरण बदले
मुजफ्फरपुर: 16 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण किया, इलाके में सनसनी
फुलवारी शरीफ छात्रा मौत मामला: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, हत्या या आत्महत्या की बहस तेज
पटना: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, बोले- राजनीति में साजिशें आम हैं, मेरी हत्या की साजिश भी होती रही
लोकसभा स्पीकर पर घिरा विवाद: हटाने के प्रस्ताव से गरमाया बजट सत्र, जानिए क्या है संवैधानिक प्रक्रिया
सिवान में पत्रकार पर हमला: शादी से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर किया गंभीर रूप से घायल
“होली पर बिहार आने वालों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी उपलब्ध
मुजफ्फरपुर में स्नातक छात्र पर बाइक सवार बदमाशों ने किया हमला, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
बिहार बजट में महिला सशक्तिकरण का रोडमैप: गांव की इकाई से शहर के बाजार तक, ट्रेनिंग से सीधे रोजगार तक
मोदी सरकार में बिहार को रेलवे की नई ताकत:रेल बजट नौ गुना बढ़ा,हाईस्पीड कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी
बिहार में जमीन दस्तावेजों का डिजिटल युग:1908 से अब तक की रजिस्ट्री एक क्लिक पर,दफ्तरों के चक्कर खत्म
बजट 2026-27: ‘शी मार्ट’ से जीविका दीदियों को मिलेगा नया बाजार, बिहार बन सकता है महिला उद्यमिता का हब
कैथी लिपि के दस्तावेज अब नहीं बनेंगे सिरदर्द, सरकार ने तय किया रेट और उपलब्ध कराए प्रशिक्षित अनुवादक
समस्तीपुर जिले के अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने गणतंत्र दिवस पर जिलेवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
निष्ठा, सेवा और स्मृतियों से सजी विदाई: आचार्य विजयव्रत कंठ को भावभीनी सम्मान-समारोह में दी गई विदाई
समृद्धि यात्रा का सातवां पड़ाव: मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की विकास सौगात देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
पटना हाईकोर्ट में याचिका: बिहार पंचायतों के पुराने परिसीमन पर सवाल, 2026 चुनाव से पहले नई सीमाओं की मांग
- Reporter 12
- 18 Mar, 2026
बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 से पहले राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पंचायत चुनावों की बुनियाद और प्रतिनिधित्व को लेकर अब अदालत का दरवाजा खटखटाया गया है। मिथिलेश कुमार समेत कई जनप्रतिनिधियों और पंचायत संगठनों ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सरकार की परिसीमन नीतियों पर सवाल उठाए हैं। याचिकाकर्ताओं में मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, पंच-सरपंच संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष अमोद निराला और जिला परिषद संघ के अध्यक्ष कृष्णा यादव शामिल हैं, जिन्होंने अदालत से मांग की है कि पंचायतों का नया परिसीमन तत्काल कराया जाए ताकि आगामी चुनाव निष्पक्ष और जनसंख्या आधारित हो।याचिका में स्पष्ट किया गया है कि बिहार में पंचायतों का अंतिम परिसीमन 1994 में हुआ था, जो 1991 की जनगणना पर आधारित था। इसके बाद तीन दशकों से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद पंचायतों का चुनाव अभी भी उसी पुराने ढांचे पर हो रहा है। इस दौरान राज्य में जनसंख्या, भौगोलिक विस्तार और स्थानीय निकायों की संरचना में कई बदलाव हुए हैं, लेकिन परिसीमन की प्रक्रिया रुकी रही।याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि वर्ष 2021-22 में राज्य सरकार ने 154 नगर पंचायत, 88 नगर परिषद और 19 नगर निगम का गठन कर कुल 261 नए शहरी निकाय खड़े किए, जिससे ग्रामीण और शहरी सीमाओं में बड़ा बदलाव आया। बावजूद इसके पंचायतों की सीमाएं पुराने नक्शों पर कायम हैं, जो लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व के सिद्धांतों के खिलाफ मानी जा रही हैं।हालांकि, यह मामला पहले भी संबंधित अधिकारियों और विभिन्न फोरम के सामने उठाया गया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला और कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। थक-हारकर याचिकाकर्ताओं ने अब न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है ताकि 2026 के पंचायत चुनाव से पहले परिसीमन और आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो सके।याचिका में एक और गंभीर पहलू भी सामने आया है। दावा है कि याचिकाकर्ताओं में से एक का वाहन प्रशासन द्वारा जब्त कर लिया गया और अब तक वापस नहीं किया गया। वाहन खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है और खराब हो रहा है, जो प्रशासनिक लापरवाही की तस्वीर प्रस्तुत करता है।पटना हाईकोर्ट में दाखिल इस याचिका को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक महकमे में हलचल बढ़ गई है। अब सबकी निगाहें अदालत के फैसले पर टिकी हैं। यदि अदालत सरकार को सख्त निर्देश देती है, तो यह परिसीमन प्रक्रिया को नई दिशा दे सकता है और पंचायत चुनावों के स्वरूप में बदलाव ला सकता है। वहीं, अगर फैसला पुरानी सीमाओं के आधार पर चुनाव कराने का होता है, तो यह जनसंख्या आधारित लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व के सिद्धांतों के लिए चिंता का विषय बन सकता है।इस पूरे मामले ने बिहार की जमीनी राजनीति और प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल खड़ा कर दिया है। आगामी फैसले से यह स्पष्ट होगा कि राज्य में पंचायत चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और संवैधानिक ढांचे के तहत होंगे या नहीं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







