एसपी अरविंद प्रताप सिंह के जनता_दरबार की सराहना: जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान

- Reporter 12
- 26 Sep, 2025
मोहम्मद आलम
समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक सीधे जनता की सुनते हैं समस्याएँ, संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
समस्तीपुर: पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह की पहल से समस्तीपुर पुलिस विभाग हर रोज जनता के और करीब आता जा रहा है। पुलिस_कार्यालय समस्तीपुर में प्रत्येक कार्यदिवस जनता_दरबार आयोजित कर एसपी साहब सीधे जनता की समस्याओं को सुनते हैं और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं।इसी क्रम में आज आयोजित जनता_दरबार में पुलिस अधीक्षक ने आम जनता की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देशित कर उनके समाधान के लिए कार्यवाही सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।एसपी अरविंद प्रताप सिंह का यह कदम यह दर्शाता है कि जनहित और जवाबदेही उनके नेतृत्व की प्रमुख विशेषता है। उनकी पहल से न केवल जनता को पुलिस पर भरोसा बढ़ा है, बल्कि समस्तीपुर जिले में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक पारदर्शिता को भी मजबूती मिली है।स्थानीय लोग भी इस जनता_दरबार की सराहना कर रहे हैं और कहते हैं कि अब अपनी समस्याओं का समाधान सीधे एसपी साहब से सुनकर मिलना आसान हो गया है। यह पहल पुलिस और जनता के बीच विश्वास का मजबूत पुल साबित हो रही है।समस्तीपुर में जनता_दरबार की यह परंपरा इस बात का प्रतीक है कि जब नेतृत्व जनता की आवाज़ को प्राथमिकता देता है, तो प्रशासनिक दक्षता और सेवा की गुणवत्ता दोनों बढ़ती हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *