:
Breaking News

समस्तीपुर मंडल ने 2025-26 में ट्रैक नवीनीकरण और ROB निर्माण में बनाया नया कीर्तिमान

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर, आलम की खबर: समस्तीपुर मंडल ने वर्ष 2025-26 में रेल परिचालन, संरक्षा और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ दर्ज की हैं। इंजीनियरिंग विभाग की सक्रियता और समर्पित प्रयासों के परिणामस्वरूप ट्रैक नवीनीकरण, स्क्रैप निपटान, संरक्षा उन्नयन और यात्री सुविधाओं में नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है।
मंडल ने इस अवधि में 85.22 किलोमीटर पूर्ण ट्रैक नवीनीकरण (P+S) कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया और 227.76 किलोमीटर प्लेन ट्रैक डीप स्क्रीनिंग तथा 1998 टर्नआउट्स के नवीनीकरण में उल्लेखनीय प्रगति दिखाई। थिक वेब स्विच, प्लेन ट्रैक टैम्पिंग, थ्रू फिटिंग रिन्यूअल और लेवल क्रॉसिंग बंद करने के कार्य भी निर्धारित लक्ष्यों से अधिक पूरे किए गए।
परिचालन और संरक्षा सुधार की दिशा में समस्तीपुर में अत्याधुनिक, केंद्रीकृत वातानुकूलित ट्रैफिक कंट्रोल भवन का निर्माण किया गया, जो रेल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देगा। कर्मचारियों के लिए 10 शैय्या वाली महिला बैरक, पहला स्टाफ रेस्ट हाउस और 50,000 गैलन क्षमता का RCC जल टैंक तैयार किया गया, जबकि रेलवे कॉलोनी में आवासीय क्वार्टर, ट्रांजिट हाउस और सड़कों का उन्नयन भी हुआ।
सुरक्षा सुदृढ़ीकरण के तहत राधोपुर और कपरपूरा यार्ड में रोड ओवर ब्रिज (ROB) तथा सहरसा और लहेरियासराय यार्ड में लाइट ROB का निर्माण हुआ। जुब्बासह्नी और परमजीवर ताराजिवर के बीच लेवल क्रॉसिंग बंद कर Limited Height Subway (LHS) बनाकर सड़क और रेल दोनों यातायात की सुरक्षा बढ़ाई गई।
स्वास्थ्य एवं यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए मंडल अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर और महिला वार्ड का नवीनीकरण किया गया। इसके साथ ही मरेप्र भवन, वीआईपी लाउंज, स्टाफ कैंटीन, सामुदायिक भवन और लालित उद्यान सहित अन्य परिसरों का सौंदर्यीकरण और उन्नयन भी किया गया। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में समस्तीपुर में जल पुनर्चक्रण संयंत्र (Water Recycling Plant) का सफलतापूर्वक कमीशनिंग किया गया।
समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्र ने अधिकारियों और कर्मचारियों की उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि इन उपलब्धियों ने न केवल रेल परिचालन को सुरक्षित और सुगम बनाया है, बल्कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
ये उपलब्धियाँ दर्शाती हैं कि समस्तीपुर मंडल की इंजीनियरिंग टीम ने न केवल संरक्षा और परिचालन में सुधार किया है, बल्कि आधारभूत संरचना, कर्मचारी सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम किया है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *