गांधी जयंती पर रोसड़ा में प्रतिमा पर माल्यार्पण, एसडीओ बोले– गांधी के विचार ही देश को दिशा दिखाते हैं

- Reporter 12
- 02 Oct, 2025
मोहम्मद आलम
रोसड़ा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर बुधवार को रोसड़ा गांधी चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर रोसड़ा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जब-जब देश मुश्किल दौर से गुजरता है, महात्मा गांधी के विचार ही देश को उबारने का काम करते हैं। आज राजनीति में बढ़ रही कटुता और समाज में बढ़ती चुनौतियों के बीच गांधी जी की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है।गौरतलब है कि इस प्रतिमा की स्थापना 2 अक्टूबर 1979 को स्व. अर्जुन प्रसाद सिंह द्वारा कराई गई थी। इस पहल ने रोसड़ा को गांधीवादी विचारधारा से जोड़ने का काम किया और आज भी यह स्थल सत्य, अहिंसा और सामाजिक न्याय का संदेश देता है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे दौर में जब राजनीति अवसरवाद और स्वार्थपरक हो चली है, गांधी के सिद्धांत नेताओं और आमजन दोनों के लिए नई राह दिखाने वाले साबित हो सकते हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *