:
Breaking News

SSB हेड कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर आरोप

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

किशनगंज के ठाकुरगंज में एसएसबी के हेड कांस्टेबल पर अपने साथी जवान की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।

किशनगंज/आलम की खबर:बिहार के सीमावर्ती जिले किशनगंज के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एसएसबी (SSB) की 19वीं वाहिनी से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल मनचंदा पवार पर अपने ही बटालियन के एक जवान की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना के बाद बटालियन परिसर और आसपास के इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी हेड कांस्टेबल और पीड़िता के पिता एक ही वाहिनी में कार्यरत थे। शनिवार की शाम जब आरोपी को मौका मिला, उसने सहकर्मी की नाबालिग बेटी के साथ यह घिनौनी वारदात की। घटना के तुरंत बाद आरोपी फरार हो गया, जिससे पूरे कैंप में हड़कंप मच गया। पीड़िता के पिता ने अपने ही साथी जवान के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस को दी।

मामले की सूचना मिलते ही ठाकुरगंज पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में किशनगंज जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी कानूनी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और आसपास के जवान और स्थानीय लोग भी जांच में सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई जाएगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *