रोसड़ा क्षेत्र के लोगों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं केंद्रीय मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी

- Reporter 12
- 13 Oct, 2025
मोहम्मद आलम
रोसड़ा। केंद्रीय राज्य जल शक्ति मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी हमेशा अपने क्षेत्रवासियों के हर छोटे-बड़े कार्य में तत्पर रहते हैं। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उसका समय पर समाधान कराना उनके राजनीतिक और सामाजिक दर्शन का हिस्सा है।
मंत्री चौधरी ने न केवल जल संरचना और विकास परियोजनाओं में तेजी लाने पर जोर दिया है, बल्कि आम जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का काम भी लगातार किया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि “मंत्री जी हमेशा हमारी आवाज़ को सर्वोपरि रखते हैं और हमारे लिए तुरंत पहल करते हैं।इस कार्यशैली में उनके पीए पारस कुमार की भूमिका भी अहम रही है। पारस कुमार हमेशा सक्रिय रहते हैं और क्षेत्र के लोगों की जरूरतों को मंत्री तक पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उनकी तत्परता और जनता के प्रति समर्पण ने कई कार्यों को समय से पूरा कराने में मदद की है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, डॉ. राज भूषण चौधरी और उनकी टीम के प्रयासों ने रोसड़ा क्षेत्र में विकास की गति को नई दिशा दे रहे है और जनता को भरोसा दिलाया है कि उनकी समस्याओं का समाधान तुरंत और प्रभावी ढंग से किया जाएगा।
यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि मंत्री और उनकी टीम सिर्फ वादों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वास्तविक विकास और जनता की सेवा में हमेशा अग्रसर हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *