:
Breaking News

AIIMS Neurology में सीनियर डॉक्टरों की छुट्टियों से मरीज बेहाल, दूर-दराज़ से आने वालों पर बढ़ रहा बोझ

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

नई दिल्ली। एम्स (AIIMS) के न्यूरोलॉजी विभाग में सीनियर डॉक्टरों के बार-बार छुट्टी पर जाने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। देश के कोने-कोने से आने वाले गंभीर न्यूरोलॉजिकल रोगी घंटों कतार में लगने और तारीख़ें बदलने को मजबूर हैं।एक सीनियर डॉक्टर के एक दिन न बैठने का असर इतना गहरा होता है कि मरीजों को एक सप्ताह तक नई तारीख़ का इंतज़ार करना पड़ता है। इस बीच ठहरने, खाने और दूसरी ज़रूरतों पर उनका खर्च कई गुना बढ़ जाता है।परिजनों का कहना है कि “हम दूर से इलाज की उम्मीद में आते हैं, लेकिन डॉक्टरों की अनुपस्थिति से पूरा कार्यक्रम बिगड़ जाता है। न जांच समय पर होती है, न सलाह।लोगों ने एम्स प्रशासन से मांग की है कि सीनियर डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए ताकि मरीजों को राहत मिल सके और इलाज की प्रक्रिया में देरी न हो।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *