:
Breaking News

24 घंटे में हसनपुर लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार समस्तीपुर एसपी की सक्रियता से पुलिस को मिली बड़ी सफलता

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम 

समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के नेतृत्व और निर्देशन में हसनपुर थाना क्षेत्र में घटित दो लाख रुपये की लूटकांड का मात्र 24 घंटे के अंदर पुलिस ने उद्भेदन कर दिया। इस त्वरित कार्रवाई ने जिले की पुलिस की कार्यशैली और अपराधियों पर मजबूत पकड़ को एक बार फिर साबित कर दिया है।
घटना 15 अक्टूबर 2025 की रात करीब 7 से 8 बजे के बीच हसनपुर थाना क्षेत्र के परिदह पुल और पुरवन पुल के बीच हुई थी। सीएसपी संचालक रविंद्र कुमार राउत जब अपने घर लौट रहे थे, तभी तीन मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर उनसे दो लाख रुपये, लैपटॉप, चार्जर और जियो कंपनी का वाई-फाई डिवाइस लूट लिया था। इस संदर्भ में हसनपुर थाना कांड संख्या 206/25, दिनांक 16.10.2025 दर्ज किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर ने तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसड़ा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। गठित टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया और 24 घंटे के भीतर ही तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर लूटी गई राशि ₹51,200, लैपटॉप और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।
गिरफ्तार अपराधी:
1. भोला पासवान (उम्र 21 वर्ष), पिता हरेराम पासवान, साकिन सकरपुरा, थाना हसनपुर।
2. सिंधु कुमार (उम्र 23 वर्ष), पिता फगुनी पासवान, साकिन सकरपुरा, थाना हसनपुर।
3. रौशन कुमार (उम्र 21 वर्ष), पिता मुकेश राय, साकिन शीतलपट्टी, थाना मुफ्फसिल।तीनों अपराधियों का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है, जिन पर सरायरंजन, दलसिंहसराय और मुसरीघरारी थानों में डकैती, लूट और शस्त्र अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं।इस सफल कार्रवाई में हसनपुर थानाध्यक्ष पु.नि. अकमल खुर्शीद, अपर थानाध्यक्ष पु.अ.नि. दिव्या कुमारी, पु.अ.नि. सिकंदर कुमार, स.अ.नि. धर्मेंद्र कुमार सिंह, चौकीदार संजय पासवान एवं सशस्त्र बल के जवानों की अहम भूमिका रही।पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर ने टीम के सभी सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि ,अपराधियों के खिलाफ हमारी मुहिम जारी रहेगी। कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। समस्तीपुर पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।”

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *