:
Breaking News

टिकट बंटवारे पर मुज़फ्फरपुर में भाजपा में घमासान मनोज तिवारी के मंच पर उठा विरोध,अशोक सिंह ने थामा बाग़ी झंडा

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम 
---------------------------------------
एनडीए नामांकन सभा में औराई प्रत्याशी के विरोध में गूंजे नारे, मनोज तिवारी ने कहा – “मर्यादा में रहें, नहीं तो दूसरा रास्ता अपनाना पड़ेगा”; पारू से पूर्व विधायक अशोक सिंह निर्दलीय होंगे
---------------------------------------
मुज़फ्फरपुर:भाजपा में टिकट बंटवारे को लेकर मचा घमासान अब सड़कों और मंचों तक पहुंच गया है। एनडीए की नामांकन सभा में गुरुवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी को भी कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। जैसे ही उन्होंने मंच से बोलना शुरू किया, औराई सीट के उम्मीदवार के खिलाफ नारेबाज़ी शुरू हो गई।भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने कार्यकर्ताओं को शांत कराने की कोशिश की, मगर नारों का शोर थमने का नाम नहीं ले रहा था। माहौल बिगड़ता देख मनोज तिवारी ने कहा ,विरोध मर्यादा में होना चाहिए। अगर सभा बाधित करेंगे तो हमें दूसरा रास्ता अपनाना पड़ेगा।इस बीच, उन्होंने माहौल को हल्का करने के लिए अपने गीतों से भी भीड़ को संबोधित किया और कहा कि “बिहार वर्षों बाद संवरा है, अब इसे मिलकर और संवारना होगा।हालांकि, मंच से उतरने के बाद भी नारों का दौर जारी रहा और समर्थकों ने तिवारी को घेर लिया। देर रात खबर मिली कि रामसूरत राय के तेवर कुछ नरम पड़े हैं, मगर पार्टी में असंतोष की लहर अब भी बनी हुई है।
अशोक सिंह का बाग़ी फैसला

इधर, पारू से चार बार भाजपा विधायक रह चुके अशोक कुमार सिंह ने पार्टी से नाराज़ होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। समर्थकों के साथ बैठक के बाद उन्होंने कहा,एक भाई की चीज़ दूसरे भाई को दे दी गई है, लेकिन हम चुप नहीं बैठेंगे।”
वे शुक्रवार को निर्दलीय नामांकन दाखिल करेंगे।मुज़फ्फरपुर ज़िले में टिकट कटने और बंटने को लेकर भाजपा में अंदरूनी कलह अब खुले तौर पर सामने है। सवाल यह है कि क्या पार्टी इस बगावत की आग को समय रहते शांत कर पाएगी, या फिर यह चुनावी समीकरण बिगाड़ देगी?

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *