:
Breaking News

बिहार चुनाव 2025: टिकट की राजनीति में रिश्तों का जलवा,कहीं पति ने पत्नी को दिया टिकट,तो कहीं समधी ने समधन को!

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

 मोहम्मद आलम 
---------------------------------------
राजनीतिक दलों में टिकट बंटवारे पर मचा घमासान, वंशवाद और पारिवारिक समीकरणों ने विकास की बातों को पीछे धकेला
---------------------------------------
 पटना:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार राजनीतिक दलों के भीतर टिकट बंटवारे को लेकर खासा बवाल मचा हुआ है।
राजनीतिक समीकरणों से ज़्यादा, अब रिश्तों का गणित हावी होता दिख रहा है।कई सीटों पर परिवार के ही सदस्यों को टिकट मिलने से कार्यकर्ताओं में चर्चा है कि राजनीति अब जनता के बीच नहीं, बल्कि घर-परिवार के बीच बंट रही है।
कहीं पति ने पत्नी को टिकट दिलवाया है, तो कहीं समधी ने समधन को उम्मीदवार बना दिया।
कहीं ससुर ने बहू के लिए टिकट की पैरवी की, तो कहीं मामा ने अपने भांजे को सीट दिलवा दी।जनता सवाल पूछ रही है “क्या बिहार की राजनीति अब परिवार की चौखट से बाहर नहीं निकल पाएगी?”

विकास पर परिवार भारी
हर चुनाव में राजनीतिक दल “विकास” के वादे करते हैं,
लेकिन टिकट बंटवारे के इस दौर में यह शब्द कहीं गायब होता दिख रहा है।राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस बार मुकाबला केवल दलों के बीच नहीं, बल्कि वंशवाद बनाम जनता के भरोसे का भी होगा।

जनता में बढ़ रही नाराज़गी

सोशल मीडिया पर लोग खुलकर तंज कस रहे हैं —

 “टिकट नहीं, रिश्तेदारी बंट रही है।”
“जिसे घर में जगह नहीं, उसे पार्टी में टिकट मिल रहा है।”

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अगर यही रुझान जारी रहा,
तो मतदाता इस बार परिवारवाद की राजनीति को सबक सिखाने का मन बना सकते हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *