:
Breaking News

कुशेश्वरस्थान का चुनाव हुआ रोचक, शंभवी चौधरी की एंट्री से मची हलचल, मंत्री के पुराने बयान ने बढ़ाई जदयू प्रत्याशी की मुश्किलें

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम 

कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट का चुनाव इस बार अप्रत्याशित मोड़ ले चुका है।जदयू प्रत्याशी अतिरेक कुमार के लिए मुकाबला आसान नहीं दिख रहा है। समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी के मैदान में उतरने से सियासी समीकरण पूरी तरह बदलते नजर आ रहे हैं।स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि जब मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने कुछ समय पहले जनता से यह कह दिया था,आपलोग का वोट नहीं चाहिए”
तो अब वही जनता उनकी बेटी शंभवी चौधरी के समर्थन में कैसे खड़ी होगी?यह बयान आज भी मतदाताओं के मन में टीस की तरह बाकी है। चुनावी मौसम में यह टिप्पणी फिर से चर्चा में आ गई है, जिसने जदयू उम्मीदवार के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि शांभवी चौधरी का चुनावी मैदान में उतरना सीधे तौर पर जदयू के पारंपरिक वोट बैंक को प्रभावित कर सकता है।
कुशेश्वरस्थान की जनता अब “सत्ता के अहंकार बनाम जनता के आत्मसम्मान” के बीच खुद को तय करती दिख रही है।गांव-गांव और चौपालों में लोग यह कहते सुने जा रहे हैं कि इस बार वे चुपचाप नहीं, सोच-समझकर वोट से जवाब देंगे।
अब यह मुकाबला सिर्फ सीट जीतने का नहीं, बल्कि जनता के आत्मसम्मान की रक्षा और राजनीतिक संदेश देने की जंग बन गया है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *