:
Breaking News

समस्तीपुर: बैंक ऑफ महाराष्ट्र, काशीपुर लूट कांड का मुख्य आरोपी चंदु पासवान गिरफ्तार, करोड़ों का सोना बरामद

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम 

समस्तीपुर पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ महाराष्ट्र, काशीपुर में घटित डकैती की घटना में शामिल मुख्य आरोपी चंद्रकेतु उर्फ चंदू कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी से करीब 03 किलो 45 ग्राम सोना और नगद लगभग 19,200 रुपए बरामद हुए हैं।

घटना का विवरण:
07 मई 2025 को बैंक ऑफ महाराष्ट्र, काशीपुर में 6-7 अज्ञात अपराधियों ने आग्नेयास्त्र दिखाकर बैंक कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर 15,02,791 रुपए नकद, सोना, मोबाइल और बैंक से संबंधित कागजात लूटे थे। इस कांड में नगर थाना संख्या 113/25, धारा 310 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीम और एसटीएफ बिहार पटना ने लगातार आरोपियों की धरपकड़ और लूटी गई संपत्ति की बरामदगी के लिए छापामारी की।मुख्य आरोपी चंदू पासवान को पहले 20 जून 2025 को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लाया गया था, लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद 18 अक्टूबर 2025 को उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी ने खुद घटना में संलिप्तता स्वीकार की और दो अन्य सहयोगियों  रोशन सिंह (मठियाबाबु टोला, बेतिया) और राहुल पटेल उर्फ डायमंड (पटना) का नाम लिया।
बरामदगी और कार्रवाई:
अब तक 03 किलो 45 ग्राम 612 मिली ग्राम सोना और नगद 19,200 रुपए बरामद।02 मोबाइल, बैंक कागजात, घटना में प्रयुक्त वाहन और आग्नेयास्त्र भी कब्जे में।दोनों सहयोगियों को झारखंड भेजकर रिमांड के लिए तैयार किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी पेशेवर और सक्रिय अपराधी है और पूर्व में भी कई कांडों में संलिप्त रहा है। वर्तमान में गठित टीम शेष अपराधियों और लूटी गई संपत्ति की बरामदगी हेतु लगातार कार्रवाई कर रही है।

पुलिस की टिप्पणी:

मुख्य आरोपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई जारी है। अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटी गई संपत्ति की बरामदगी के लिए विशेष छापामारी चल रही है। जनता से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
(सदर डीएसपी 1)
 गिरफ्तार अपराधी का विवरण:
नाम: चंदू कुमार पासवान उर्फ चंदू उर्फ चंद्रकेतु पिता का नाम: अमजीत पासवान उर्फ अमरदीप पासवान

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *