:
Breaking News

गिरिराज सिंह के विवादित बयान पर NDA में ही खींचतान, मांझी ने जताई नाराजगी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

गया/सवाददाता

बिहार चुनाव के मैदान में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ‘नमक हराम’ वाले बयान का राजनीतिक तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा। अब तक बीजेपी समर्थक नेताओं तक ने इस बयान पर असहमति जताई है, और सबसे जोरदार प्रतिक्रिया आई है गया से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की ओर से।मांझी ने साफ कहा, “किसी को भी इस तरह से नमक हराम नहीं कहना चाहिए। चुनाव में धर्म या जाति के नाम पर डर फैलाना ठीक नहीं है। वोट हमेशा विकास और काम के आधार पर देना चाहिए, न कि जात-पात पर।” उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार सभी के लिए काम कर रही है—हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी के लिए।

NDA में नेतृत्व पर स्पष्ट संदेश

मांझी ने NDA के भीतर नेतृत्व और चुनाव रणनीति पर भी स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने कहा, “NDA में सभी ने तय किया है कि हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगे। अगर उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया गया है, तो सिर्फ औपचारिक बातें करके भ्रम नहीं फैलाना चाहिए।”

महागठबंधन पर कटाक्ष

बीजेपी गठबंधन के नेता ने महागठबंधन पर भी करारा वार किया। उन्होंने कहा, “बिहार में कांग्रेस और RJD का महागठबंधन अब बिखर चुका है। नेता एक-दूसरे से लड़ने में लगे हैं। NDA के सामने उनकी कोई ताकत नहीं है, हम जीतने जा रहे हैं।”

चुनावी प्रचार हुआ तेज

बीती कुछ दिनों में बिहार में चुनाव प्रचार और अधिक गर्मा गया है। पहले चरण का मतदान 6 नवम्बर को है और दिवाली के बाद प्रचार की रफ्तार और तेज होने की उम्मीद है। गिरिराज सिंह पहले भी भड़काऊ बयान दे चुके हैं, और इस बार भी उनकी बयानबाजी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *