:
Breaking News

समस्तीपुर पुलिस का बड़ा कारनामा: कुख्यात अपराधी विकास कुमार राय और दिलखुश मालाकार गिरफ्तार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम 

समस्तीपुर। समस्तीपुर पुलिस और एसटीएफ टीम ने एक साल से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी विकास कुमार राय उर्फ विकाश दुबे (27) और उसके साथी दिलखुश मालाकार (30) को गिरफ्तार कर जिले में सुरक्षा का संदेश दिया है.विकास कुमार राय को बरौनी थाना, जीरो माइल ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।दिलखुश मालाकार को 18 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार किया गया।दोनों अपराधियों पर खानपुर थाना के कई मामलों में आपराधिक गतिविधियों का आरोप है, जिनमें डकैती, अवैध हथियार रखने, गंभीर चोट पहुंचाने और विभिन्न बीएनएस धाराओं के तहत आपराधिक मामलों में संलिप्तता शामिल है।विकास कुमार राय का अपराध इतिहास:
2022 से लेकर 2025 तक खानपुर थाना के कई गंभीर मामलों में आरोपी।कई मामलों में गिरफ्तारी और जेल भेजे जा चुके सहयोगियों के साथ अपराधों में संलिप्त।
दिलखुश मालाकार का आपराधिक इतिहास:2024 और 2025 में विभिन्न गंभीर अपराधों में संलिप्त।
कई मामलों में आरोप पत्र जारी।विकास कुमार राय से काला की-पैड वाला नोकिया मोबाइल बरामद।
नकद 6100 रुपये (100 के नोट में)।
छापामारी दल में शामिल थे:
पु.अ.नि. सजीवन पासवान, स.अ.नि. अनिल कुमार, चालक सिपाही विनायक कुमार, सिपाही धनंजय कुमार सिंह, शिवराज कुमार, रंजन कुमार, चौकीदार रामबाबू पासवान एवं एसटीएफ बिहार।समस्तीपुर पुलिस की यह कार्रवाई यह संदेश देती है कि अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस पूरी तरह सक्रिय है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *