:
Breaking News

समस्तीपुर में SP अरविंद प्रताप सिंह की कड़ी सतर्कता, विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस सख्त मोड में

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम 

समस्तीपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर समस्तीपुर जिले में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने सभी पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो।
SP साहब के निर्देशों का असर अब हर जगह दिख रहा है:थाना क्षेत्रों में सघन जांच अभियान,बैंक और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई गई
शराब माफियाओं और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़े अभियान, अपराधियों की गिरफ्तारी
पूरे जिले में पुलिस की निगरानी 24/7 अधिकारियों के अनुसार, SP अरविंद प्रताप सिंह की सक्रियता से न केवल अपराधियों में डर बना है, बल्कि आम जनता में भरोसे और सुरक्षा का माहौल भी कायम हुआ है।जिले में आगामी दिनों में भी यह सघन निगरानी और सक्रिय पुलिस तैनाती जारी रहेगी, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *