:
Breaking News

राजद ने फूंका चुनावी बिगुल! 143 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, तेजस्वी फिर राघोपुर से मैदान में – सामाजिक समीकरणों का बड़ा खेल

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना | विशेष रिपोर्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने आखिरकार अपनी पहली बड़ी लिस्ट जारी कर दी है।143 प्रत्याशियों की इस सूची में तेजस्वी यादव ने जातीय, सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने की पूरी कोशिश की है।
पार्टी ने एक बार फिर यह जताने की कोशिश की है कि राजद अब सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि नए नेतृत्व और सामाजिक प्रतिनिधित्व का मेल बन चुका है।

तेजस्वी फिर राघोपुर से, कांग्रेस को कुटुंबा में राहत

सूची में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहीं हैं,राघोपुर सीट, जहां से तेजस्वी प्रसाद यादव एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरेंगे।वहीं कुटुंबा सीट पर राजद ने अपना उम्मीदवार घोषित न कर कांग्रेस को खुली राह दे दी है। यह महागठबंधन के भीतर समझदारी और रणनीतिक तालमेल का इशारा माना जा रहा है।

पुराने चेहरों की वापसी, नए चेहरों को मौका

लिस्ट में कई अनुभवी नेताओं की वापसी के साथ-साथ युवाओं को भी बड़ा मौका मिला है।
मधेपुरा से प्रो. चंद्र शेखर, मोकामा से वीना देवी, दानापुर से रीतलाल राय, और बख्तियारपुर से अनिरुद्ध यादव जैसे नाम राजद की "अनुभव और ऊर्जा" की जोड़ी को दर्शाते हैं।

महिला सशक्तिकरण पर फोकस – 24 महिलाओं को टिकट

तेजस्वी की टीम ने इस बार महिलाओं को भी खास तरजीह दी है।कुल 24 महिला प्रत्याशियों को टिकट देकर पार्टी ने यह साफ संदेश दिया है कि "राजद की राजनीति अब केवल मंचों की नहीं, मैदान की महिलाएं तय करेंगी।इनमें स्वीटी सीमा हेंब्रम (कटोरिया), माला पुष्पम (हसनपुर), रेखा गुप्ता (बैंकिपुर) और संध्या रानी कुशवाहा (मधुबन) जैसी सशक्त आवाजें शामिल हैं।

तेजस्वी की निगरानी में बनी लिस्ट

सूत्रों के मुताबिक, उम्मीदवार चयन की पूरी प्रक्रिया तेजस्वी यादव की सीधी मॉनिटरिंग में हुई।
इस बार जातीय गणित और स्थानीय फीडबैक दोनों को बराबर अहमियत दी गई।सीमांचल और कोसी इलाकों में मुस्लिम और पिछड़ा वर्ग को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देकर राजद ने अपने पारंपरिक वोट बैंक को फिर से सक्रिय करने की रणनीति अपनाई है।

महागठबंधन के भीतर संतुलन का संदेश

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि राजद की यह सूची महागठबंधन के भीतर "समझदारी का सिग्नल" है।
तेजस्वी ने सीट शेयरिंग और प्रत्याशी चयन के ज़रिए यह दिखाने की कोशिश की है कि वे अब गठबंधन की राजनीति को "टकराव" नहीं, बल्कि "तालमेल" से चलाना चाहते हैं।

असली जंग अब जनता के बीच

राजद की पहली सूची के साथ बिहार की सियासत अब पूरी तरह गरम हो गई है।तेजस्वी यादव ने यह संदेश दे दिया है कि पार्टी अब पूरी तैयारी में है जातीय समीकरणों से लेकर महिला सशक्तिकरण तक, हर मोर्चे पर मैदान सज चुका है।अब असली परीक्षा जनता की अदालत में होगी जहां यह तय होगा कि राजद की यह संतुलित लिस्ट वोटों में बदलती है या नहीं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *