:
Breaking News

छोटे सरकार’ का बड़ा बयान: नीतीश पहले मंत्री बनाना चाहते थे, अब सोचेंगे,तेजस्वी पर भी साधा निशाना

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना :विशेष संवाददाता

बिहार की सियासत में हमेशा सुर्खियों में रहने वाले ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं।
मोकामा विधानसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे अनंत सिंह ने बयान देकर राजनीतिक हलचल मचा दी है।
उन्होंने कहा,नीतीश कुमार पहले मुझे मंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन मैंने मना कर दिया था। इस बार सोचूंगा… अगर जनता कहेगी तो मंत्री बनूंगा।”

नीतीश की तारीफ, तेजस्वी पर तंज

अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ करते हुए कहा,नीतीश कुमार ईमानदार नेता हैं, उन्होंने बिहार को विकास की दिशा दी है। पहले भी उन्होंने मुझे मंत्री बनाना चाहा था, लेकिन मैंने तब ठुकरा दिया। अब जनता कहेगी तो स्वीकार करूंगा।वहीं, उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा,अगर आज लालू यादव नहीं रहें, तो तेजस्वी को कोई नहीं जानेगा। उनका कोई खुद का वजूद नहीं है, बस पिता की पहचान पर राजनीति कर रहे हैं।”

मुकेश साहनी को ‘निमंत्रण’

अनंत सिंह ने वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश साहनी को भी खुला ऑफर देते हुए कहा,उन्हें हमारी पार्टी में आ जाना चाहिए। हम सभी को इज्जत देते हैं, वे हमारे साथ आएं तो स्वागत है।राजनीतिक हलकों में इस बयान को एनडीए के भीतर संभावित समीकरणों की झलक माना जा रहा है।

“मोकामा में जनता ही हमारी ताकत है”

अनंत सिंह ने मोकामा से अपनी जीत का दावा करते हुए कहा —
“जनता का साथ ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं न किसी से डरता हूं, न किसी दबाव में आता हूं। सूरजभान सिंह को लोग चैलेंज बता रहे हैं, लेकिन वे हर बार हारे हैं, इस बार भी हारेंगे।यहां बता दें कि इस बार मोकामा से जेडीयू के अनंत सिंह और एलजेपी की वीणा देवी (सूरजभान सिंह की पत्नी) आमने-सामने हैं।पिछले चुनाव में राजद की नीलम देवी ने जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में एनडीए को समर्थन दे दिया था। अब मुकाबला दिलचस्प मोड़ पर है।

महागठबंधन पर वार

अनंत सिंह ने राजद-कांग्रेस गठबंधन पर भी तीखा तंज कसा।
उन्होंने कहा,सुनने में आया है कि कई सीटों पर दोनों अपने-अपने उम्मीदवार उतार रहे हैं। इनकी साझेदारी अब दिखावे की रह गई है। ये लोग बिहार को फिर उसी अंधेरे दौर में ले जाना चाहते हैं, जिसे लोग ‘जंगलराज’ कहते हैं।साथ ही उन्होंने शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को टिकट देने पर भी राजद को घेरा और कहा,जहां कुछ बचा ही नहीं, वहां देखने का क्या मतलब?”

मोदी की भी तारीफ की

अनंत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की और कहा —
“मोदी अच्छे इंसान हैं, उन्होंने बिहार को नई दिशा दी है। सड़कों, पुलों और विकास परियोजनाओं के ज़रिए बिहार अब बदल रहा है। मोदी-नीतीश की जोड़ी बिहार को आगे ले जा रही है। गौरतलब है की, छोटे सरकार’ के इस बयान ने चुनावी माहौल में नया रंग भर दिया है।जहां एक ओर उन्होंने नीतीश-मोदी की जोड़ी को सराहा, वहीं दूसरी ओर तेजस्वी और महागठबंधन पर करारा वार किया।मोकामा की यह जंग अब सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा और पहचान की लड़ाई बन चुकी है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *