:
Breaking News

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण की नामांकन वापसी पूरी, अब 1314 उम्मीदवारों में होगा असली मुकाबला

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम 

पटना, 21 अक्टूबर:बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की नामांकन वापसी की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई, और अब तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। पहले चरण में कुल 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें अब 1314 उम्मीदवार मैदान में डटे रहेंगे।नामांकन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चली थी। 18 अक्टूबर को जांच हुई और उम्मीदवारों को 20 अक्टूबर तक नाम वापस लेने का मौका मिला। चुनाव आयोग के मुताबिक, इस चरण में कुल 1690 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 1375 नामांकन वैध पाए गए। वहीं 61 प्रत्याशियों ने अंतिम दिन तक अपने नाम वापस ले लिए।

मुजफ्फरपुर में सबसे ज़्यादा भीड़, भोरे–अलौली में सन्नाटा

पहले चरण में अगर किसी जिले में चुनावी घमासान सबसे दिलचस्प है, तो वो है मुजफ्फरपुर। यहां की कुढ़नी और मुजफ्फरपुर सीटों पर 20-20 उम्मीदवार मैदान में हैं।
वहीं दूसरी ओर, भोरे, अलौली और परबत्ता विधानसभा सीटों पर मुकाबला बेहद सीमित है, यहाँ केवल 5-5 प्रत्याशी चुनावी जंग में उतर रहे हैं।

पटना में सबसे ज़्यादा नामांकन वापसी

नामांकन वापसी के आंकड़े बताते हैं कि सबसे ज़्यादा प्रत्याशियों ने पटना जिले से नाम वापस लिए हैं — कुल 9 उम्मीदवारों ने रेस से खुद को बाहर किया।इसके बाद दरभंगा में 8, बेगूसराय में 7, और गोपालगंज में 6 प्रत्याशियों ने नाम वापसी की।
वैशाली में 5, मुजफ्फरपुर में 4, जबकि सीवान, नालंदा, बक्सर और समस्तीपुर में 3-3 प्रत्याशियों ने चुनाव से कदम पीछे खींचे हैं।

पटना की 14 सीटों पर 149 उम्मीदवार, भागलपुर में भी गर्मी तेज

राजधानी पटना की 14 विधानसभा सीटों पर कुल 149 प्रत्याशी मैदान में हैं।इनमें पालीगंज सबसे हॉट सीट मानी जा रही है, जहां 14 उम्मीदवार आमने-सामने हैं।वहीं भागलपुर जिले की 7 सीटों पर कुल 102 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं — इनमें नाथनगर सीट सबसे भीड़भाड़ वाली है, जहां 21 दावेदार अपनी किस्मत आजमाने उतरे हैं।

6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग, जनता की अदालत में उतरेगी पहली खेप

चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा।
इसके बाद दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को और मतगणना 14 नवंबर को होगी।पहले चरण की इन 121 सीटों पर अब मुकाबला बेहद रोचक हो चुका है।बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और जन सुराज जैसे प्रमुख दलों ने अपने-अपने मजबूत उम्मीदवार उतार दिए हैं।
अब जनता की अदालत में फैसला होना बाकी है — कौन बनेगा प्रतिनिधि, और किसकी राजनीतिक जमीन खिसकेगी, इसका जवाब 14 नवंबर को मिल जाएगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *