:
Breaking News

समस्तीपुर में चुनावी चौकसी तेज़: डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में CAPF के साथ हुई अहम बैठक

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम 

समस्तीपुर:बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल (CAPF) के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।बैठक में पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह समेत जिले के वरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
डीएम ने इस दौरान साफ कहा कि – “चुनाव लोकतंत्र का पर्व है, इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी या पक्षपात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने सभी थानेदारों व सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील बूथों की पहचान कर वहाँ विशेष निगरानी रखी जाए और CAPF की तैनाती पूरी रणनीति के साथ की जाए।पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्ती, फ्लैग मार्च और इनपुट-आधारित छापेमारी तेज़ कर दी गई है।बैठक में चुनावी आचार संहिता, सुरक्षा प्रबंधन, फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों की सक्रियता और मतदान दिवस पर संचार व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।जिले के डीएम ने कहा कि समस्तीपुर में चुनाव शांति, साख और पारदर्शिता के साथ संपन्न हो — यही हमारी प्राथमिकता है।”

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *