:
Breaking News

कर्तव्य पर शहीद हुए जांबाजों को सलाम: पुलिस संस्मरण दिवस पर डीजीपी विनय कुमार ने दी श्रद्धांजलि

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम 

पटना:पुलिस संस्मरण दिवस 2025 के अवसर पर बिहार पुलिस ने उन सभी वीरों को नमन किया, जिन्होंने देश और राज्य की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दे दी।
राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री विनय कुमार ने इस अवसर पर कर्तव्य की राह में शहीद हुए जांबाज पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की पटना स्थित पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में डीजीपी ने शहीद पुलिसकर्मियों के अमिट साहस, समर्पण और वीरता को याद करते हुए कहा ये वे सिपाही हैं जिनकी बदौलत बिहार आज सुरक्षित और गर्वित है। उनका त्याग हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।इस दौरान शहीदों के नाम का वाचन किया गया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
डीजीपी ने कहा कि बिहार पुलिस अपने शहीद साथियों के परिवारों के साथ हर सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।कार्यक्रम में राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जवान, शहीदों के परिजन और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
मौके पर पूरा परिसर देशभक्ति और गर्व के भाव से गूंज उठा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *