:
Breaking News

चुनाव में सख्ती बढ़ी: पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के निर्देशानुसार समस्तीपुर में सघन वाहन जांच अभियान जारी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम 

समस्तीपुर:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के निर्देशानुसार जिलेभर में सघन वाहन जांच अभियान लगातार जारी हैसमस्तीपुर पुलिस द्वारा जिले के मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सीमावर्ती इलाकों में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की तलाशी, दस्तावेजों की जांच तथा अवैध शराब, नकदी और हथियारों की बरामदगी पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि,चुनाव को प्रभावित करने वाली किसी भी अवैध गतिविधि को हर हाल में रोका जाए।
जिले में शांति, सुरक्षा और निष्पक्षता बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।एसपी के दिशा-निर्देश पर CAPF और जिला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया गया है।
अब तक कई स्थानों पर वाहनों की जांच कर चेतावनी व आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।समस्तीपुर पुलिस का यह अभियान चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और जनता में विश्वास कायम करने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित हो रहा है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *