:
Breaking News

कर्तव्य पर शहीद हुए जांबाजों को समस्तीपुर पुलिस का सलाम — एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम 

समस्तीपुर:पुलिस संस्मरण दिवस 2025 के अवसर पर आज पुलिस केंद्र, समस्तीपुर में भावनाओं से भरा हुआ पल देखने को मिला।
जिले के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले देश और राज्य के जांबाज पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर में शांति और सम्मान का वातावरण था,एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया और कहा ,इन वीर सपूतों का बलिदान सिर्फ बिहार पुलिस नहीं, बल्कि पूरे देश की शान है।ये हम सबके दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे, और हमें हर दिन कर्तव्यनिष्ठा की नई प्रेरणा देंगे।श्रद्धांजलि समारोह में जिले के सभी पुलिस अधिकारी, जवान एवं कर्मी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर एसपी ने यह भी कहा कि समस्तीपुर पुलिस अपने शहीद साथियों के परिवारों के साथ हर पल खड़ी है और उनके सम्मान की रक्षा ही असली पुलिस धर्म है।
पूरा परिसर इस दौरान गर्व, सम्मान और देशभक्ति के भावों से गूंज उठा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *