:
Breaking News

किशनगंज में आचार संहिता के तहत सघन वाहन जांच के दौरान चार लाख से अधिक नकदी बरामद

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

किशनगंज"बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस की चौकसी लगातार बढ़ाई गई है। इसी क्रम में मंगलवार को किशनगंज नगर क्षेत्र के फरिंगगोला चेकपोस्ट पर पुलिस टीम ने वाहन जांच के दौरान एक बड़ी कार्रवाई की।जांच के दौरान एक कार से ₹4,41,870 (चार लाख इकतालीस हजार आठ सौ सत्तर रुपये) नकद बरामद किए गए। वाहन सवार की पहचान प्रदीप सिंह, पिता जीवन सिंह, निवासी ग्राम सुभाषपल्ली, थाना दालकोला, जिला उत्तर दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है।पुलिस ने जब बरामद राशि के संबंध में वैध दस्तावेज या संतोषजनक स्पष्टीकरण मांगा, तो प्रदीप सिंह कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने विधि-सम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए नकदी जब्त कर ली और मामले की जानकारी निर्वाची पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी, किशनगंज को दे दी है।पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चुनाव के मद्देनज़र सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, धन वितरण या चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
पुलिस का संदेश: “चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने में आम जनता का सहयोग अपेक्षित है।”

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *