:
Breaking News

छठ की लहरों में डर का साया,घाट डूबे पर हौसला नहीं

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम
---------------------------------------
 गंडक का बढ़ता जलस्तर बना चुनौती, प्रशासन ने कहा — इस बार घर ही सुरक्षित घाट है
---------------------------------------
रोसड़ा/समस्तीपुर:लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी इस बार रोसड़ा में श्रद्धा और संकट दोनों के संगम पर है। बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। घाटों की पवित्र सीढ़ियाँ अब पानी में डूब चुकी हैं और श्रद्धालुओं की आस्था के बीच अब डर की लहरें भी उठ रही हैं।हालात को देखते हुए एसडीओ और डीएसपी ने बूढ़ी गंडक स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। उनके साथ बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि सह वार्ड पार्षद श्याम बाबू सिंह को स्पष्ट निर्देश दिए कि,
“गहरे पानी में किसी को प्रवेश न करने दिया जाए और नदी में बैरिकेटिंग की पुख्ता व्यवस्था की जाए।प्रशासन ने साफ कहा है।
इस बार घाट नहीं, घर ही सुरक्षित घाट है।आस्था के इस पर्व में प्रशासन ने जीवन को प्राथमिकता देने का संदेश दिया है। श्रद्धा का जोश कायम है, लेकिन सावधानी की ज़रूरत उससे भी ज़्यादा है।भले घाटों की रौनक इस बार कुछ फीकी पड़ जाए,मगर अगर इससे एक भी जान सुरक्षित रहती है,तो वही होगा सच्चा ‘सूर्य को अर्घ्य।’

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *