:
Breaking News

हत्या का पर्दाफाश: ससुर-सास के कत्ल में दामाद निकला कातिल, हसनपुर पुलिस की बड़ी सफलता

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम 

समस्तीपुर।हसनपुर थाना पुलिस ने दोहरे हत्या कांड का खुलासा करते हुए अपराध की गुत्थी सुलझा दी है। पुलिस ने मृतक दंपति के दामाद को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अपने जुर्म का इकबाल भी कर लिया है।मामला दिनांक 14/15 अगस्त 2025 की रात्रि का है, जब ग्राम सुरहा बसंतपुर निवासी गंगा यादव एवं उनकी पत्नी की उनके घर में ही निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के निर्देश पर अनु०पु०पदा० रोसड़ा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गहन छानबीन के बाद टीम ने अभियुक्त अमरेश कुमार (उम्र 30 वर्ष), पिता–जगदीश यादव, निवासी–कौरा, थाना–गढ़पुरा, जिला–बेगूसराय को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अमरेश मृतक का दामाद निकला, जिसने सास–ससुर की हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया है।अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार (पघड़िया/दबिया) भी बरामद कर लिया गया है।गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:1. पु०नि० अकमल खुर्शीद, थानाध्यक्ष हसनपुर2. पु०अ०नि० दिव्या कुमारी, अपर थानाध्यक्ष हसनपुर
3. पु०अ०नि० सिकन्दर कुमार 4. सशस्त्र बल के जवान

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *