:
Breaking News

बूढ़ी गंडक में उफान, श्रद्धा पर लगा सुरक्षा का पहरा!

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

रोसड़ा से हंजला रहमानी की रिपोर्ट

रोसड़ा:लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच बूढ़ी गंडक नदी का बढ़ता जलस्तर श्रद्धालुओं की खुशी पर भारी पड़ गया है। नदी ने इस कदर रौद्र रूप धारण कर लिया है कि घाटों की सीढ़ियाँ तक पानी में समा चुकी हैं।सुरक्षा के मद्देनज़र अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार ने एहतियाती कदम उठाते हुए नगर परिषद क्षेत्र में लाउडस्पीकर से ऐलान कराया है कि कोई भी श्रद्धालु बूढ़ी गंडक नदी के किनारे छठ न करें। उन्होंने स्पष्ट कहा,नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, इसलिए व्रती अपने-अपने घरों या सुरक्षित स्थलों पर ही छठ पूजा करें।प्रशासन की यह अपील जहां लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है, वहीं दूसरी ओर व्रतियों के चेहरों पर मायूसी की लकीरें साफ झलक रही हैं।हर साल जहां इसी घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ता था, वहीं इस बार खतरे का पानी श्रद्धा की राह में दीवार बन गया है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *