:
Breaking News

सुपरफास्ट नहीं:सुपर लेट’ निकली वैशाली एक्सप्रेस रेल मंत्रालय की चुप्पी पर सवाल

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

नई दिल्लीःरेलवे विभाग की लापरवाही अब यात्रियों के सब्र पर भारी पड़ने लगी है।नई दिल्ली से समस्तीपुर के बीच चलने वाली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12554) अब यात्रियों के लिए परेशानी का दूसरा नाम बन चुकी है। यह ट्रेन लगातार अपने निर्धारित समय से तीन से चार घंटे की देरी से पहुंच रही है, जिससे आम लोगों के कामकाज और यात्राएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

 यात्रियों का सब्र टूट रहा है।

यात्री बताते हैं कि पहले कभी-कभार ट्रेन लेट होती थी, लेकिन अब यह “नियम” बन गया है।लोगों को स्टेशन पर घंटों इंतज़ार करना पड़ता है। न तो सही सूचना मिलती है, न ही राहत की कोई व्यवस्था।कई यात्रियों का कहना है कि बार-बार की देरी के बावजूद रेल विभाग सिर्फ खामोश तमाशबीन बना हुआ है।

 रेलवे की मनमानी और प्रशासन की चुप्पी

रेलवे विभाग ने अब तक वैशाली एक्सप्रेस की लगातार देरी पर कोई ठोस बयान जारी नहीं किया है।
रनिंग रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेन अक्सर दिल्ली, कानपुर, लखनऊ और मुजफ्फरपुर रूट पर घंटों फँस जाती है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर सुधार की कोई ठोस पहल नहीं दिखाई दे रही।यात्रियों का कहना है कि “रेलवे को सुपरफास्ट का टैग हटाकर सुपरलेट एक्सप्रेस घोषित कर देना चाहिए।”

समय से नहीं, तकलीफ से चल रही है ट्रेन

रेलवे के आधिकारिक टाइमटेबल में यह ट्रेन समय पर दिखती है, मगर जमीनी सच्चाई बिल्कुल अलग है।
कई बार ट्रेनें बिना किसी सूचना के प्लेटफॉर्म बदल देती हैं या घंटों खड़ी रहती हैं।लोग कहते हैं। “जब रेल मंत्रालय तक शिकायत पहुँचती है, तो जवाब बस एक ही आता है: असुविधा के लिए खेद है।”

 जनता की मांग

यात्रियों ने रेल मंत्रालय से तीन स्पष्ट मांगें रखी हैं।
1. वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12554) की देरी के कारणों का सार्वजनिक खुलासा किया जाए।
2. बार-बार लेट होने की वजह से यात्रियों को होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई नीति बने।
3. सुधार की समयबद्ध योजना जारी कर रेलवे अपने यात्रियों का भरोसा वापस जीते।हर दिन की देरी अब एक हादसे जैसी थकान बन चुकी है।
रेल मंत्रालय की चुप्पी पर अब सवाल उठने लाज़मी हैं, क्योंकि अगर सुपरफास्ट ट्रेनें भी सुस्त हो जाएँ,तो फिर जनता की रफ्तार कौन बढ़ाएगा?

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *