:
Breaking News

रोसड़ा में मनाया गया श्री चित्रगुप्त पूजन, श्रद्धा और भक्ति से गूंज उठा मिर्जापुर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम 

रोसड़ा।मिर्जापुर रोसड़ा स्थित श्री चित्रगुप्त पूजा समिति के सौजन्य से रविवार को भगवान चित्रगुप्तजी महाराज का पूजन हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे परिसर में “जय चित्रगुप्त महाराज” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।पूजन का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और आरती के साथ हुआ। भगवान चित्रगुप्त की भव्य प्रतिमा को फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने अपने कलम और लेखनी की पूजा की और समाज में सत्य, कर्म और न्याय के प्रति निष्ठा रखने का संकल्प लिया।समिति के संयोजक राजेश नीलकमल ने बताया कि चित्रगुप्त पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि कर्म के प्रति जवाबदेही और समाज में नैतिकता बनाए रखने का संदेश देती है। मीडिया प्रभारी विजयव्रत कंठ ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त प्रत्येक मनुष्य के कर्म का लेखा-जोखा रखते हैं, इसलिए यह पर्व हमें सत्य, न्याय और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।पूजन के बाद भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महिलाओं ने पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भक्तिमय माहौल को और भी जीवंत बना दिया।पूरे आयोजन में ढोल-नगाड़ों की थाप, भक्ति संगीत और श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने मिर्जापुर को सचमुच आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *