:
Breaking News

कल्याणपुर में गोलियों की गूंज: पुराने विवाद में मुनटुन चौधरी की हत्या, आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा!

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

समस्तीपुर:जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर गांव में रविवार की देर रात आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। भगवती स्थान के पास बांध पर गोलीबारी की इस वारदात में 45 वर्षीय मुनटुन चौधरी पिता मौजे चौधरी की इलाज के दौरान मौत हो गई।समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि घटना में मुख्य आरोपी रामजन्म सहनी पिता दयाराम सहनी, साकिन भागीरथपुर थाना कल्याणपुर, अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल से पहुंचा था। पुराने रंजिश के चलते उसने मुनटुन चौधरी पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के तुरंत बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रामजन्म सहनी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। वहीं उसके साथ आए 2–3 सहयोगी मौके से फरार हो गए। जख्मी रामजन्म सहनी का इलाज दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में चल रहा है।पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा, एक पिलेट्स और एक पिस्टल बरामद किया है। मृतक के परिजनों से पूछताछ कर हत्या के कारणों की जांच जारी है।फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया है, और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *