:
Breaking News

CCTV में कैद थानाध्यक्ष की अभद्रता कटिहार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर किया निलंबित!

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

कटिहार:कटिहार जिले से पुलिस महकमे की छवि धूमिल करने वाला एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस CCTV फुटेज में दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को बारसोई थाना अध्यक्ष को बारसोई रास चौक स्थित BR-11 रेस्टोरेंट में बैठे कुछ व्यक्तियों के साथ अभद्र भाषा और बकझक करते हुए देखा जा सकता है।वीडियो के सामने आते ही यह मामला चर्चा का विषय बन गया। आम लोगों से लेकर सामाजिक संगठनों ने सवाल उठाया कि जब जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस पर है, तो वही अधिकारी यदि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का व्यवहार करें, तो आम नागरिकों में विश्वास कैसे कायम रहेगा।इस वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए कटिहार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा मामले की जांच कराई गई। जांच के क्रम में यह स्पष्ट पाया गया कि थानाध्यक्ष ने रेस्टोरेंट में मौजूद व्यक्तियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जो उनके कर्तव्यहीनता, मनमानोपन और पुलिस सेवा के आचार-संहिता के विरुद्ध है।जांच रिपोर्ट प्राप्त होते ही कटिहार पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से बारसोई थानाध्यक्ष को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।एसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है, और जनता के प्रति असंवेदनशीलता या असभ्य व्यवहार किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस पूरे घटनाक्रम ने जहां पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है, वहीं एसपी की त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई ने यह भी साबित किया है कि विभाग में गलत आचरण के लिए कोई जगह नहीं है।प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से आम जनता में यह संदेश गया है कि पुलिस वर्दी में रहकर भी कोई अधिकारी नियमों से ऊपर नहीं है।फिलहाल निलंबित थानाध्यक्ष के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है और उच्च अधिकारी पूरे मामले पर निगरानी बनाए हुए हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *