:
Breaking News

तेजस्वी का बड़ा ऐलान: हर घर को नौकरी और जमीन का वादा, ‘महागठबंधन संकल्प पत्र’ से बदलेगा बिहार का चेहरा!

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मोहम्मद आलम 

पटना:बिहार चुनावी महासंग्राम में आज महागठबंधन ने पटना के होटल मौर्या से अपना घोषणा पत्र यानी ‘तेजस्वी का प्रण – संकल्प पत्र 2025’ जारी कर सियासी माहौल गर्मा दिया। इस मौके पर मंच पर तेजस्वी यादव के साथ वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, कांग्रेस नेता मदन मोहन झा, मंगनी लाल मंडल, दीपांकर भट्टाचार्य, पवन खेड़ा और सीपीआई के रामनरेश पांडे जैसे दिग्गज मौजूद रहे।तेजस्वी यादव ने कहा “अबकी बार सरकार बनेगी पढ़ाई, कमाई, दवाई और सिंचाई की। बिहार को बेरोजगारी और पलायन से मुक्ति दिलाना ही मेरा प्रण है।”
 हर परिवार को नौकरी और जमीन का वादा
महागठबंधन के संकल्प पत्र की सबसे बड़ी घोषणा – हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 5 डिसमिल जमीन देने का वादा किया गया है। तेजस्वी ने दावा किया कि “यह बिहार के इतिहास का सबसे क्रांतिकारी संकल्प पत्र है।”

बेरोजगारी भत्ता और परीक्षा शुल्क माफी

ग्रेजुएट युवाओं को ₹2000 और पोस्ट ग्रेजुएट को ₹3000 महीना बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की गई।साथ ही, प्रतियोगी परीक्षाओं के फॉर्म शुल्क को पूरी तरह खत्म करने का वादा भी किया गया है।
जीविका दीदियों को स्थायी दर्जा और ₹30,000 वेतन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान  सभी जीविका दीदियों को स्थायी सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिलेगा और उनका मासिक वेतन ₹30,000 तय किया जाएगा।

 पेंशन और बिजली पर राहत

विधवा और वृद्धजनों को ₹1500 मासिक पेंशन (हर साल ₹200 की वृद्धि)दिव्यांगों को ₹3000 मासिक पेंशन,हर परिवार को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा

 ओल्ड पेंशन स्कीम और संविदाकर्मियों की बहाली

संकल्प पत्र में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को स्थायी करने की घोषणा भी की गई है।

 तेजस्वी का आरोप “जहां हमारा वोट बैंक, वहां स्लो वोटिंग की साजिश”
तेजस्वी यादव ने सत्तारूढ़ दलों पर निशाना साधते हुए कहा – “जहां महागठबंधन को 60% से ज्यादा वोट मिलने की उम्मीद होती है, वहां जानबूझकर स्लो वोटिंग कराई जाती है। लेकिन इस बार जनता जागरूक है, साजिश नहीं चलेगी।”
 कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा महागठबंधन ने पहले सीएम चेहरा घोषित किया और अब सबसे पहले घोषणा पत्र जारी किया। यह हमारे आत्मविश्वास का प्रमाण है।
तेजस्वी यादव का यह ‘प्रण पत्र’ बिहार की राजनीति में नई उम्मीद और नई बहस लेकर आया है। रोजगार, जमीन, बिजली और पेंशन जैसी घोषणाओं से जहां महागठबंधन ने जनता को लुभाने की पूरी कोशिश की है, वहीं विपक्ष अब इस पर कितना वार करेगा — यह चुनावी मैदान तय करेगा।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *