:
Breaking News

तेजस्वी का नया ऐलान शराबबंदी कानून की समीक्षा, हर घर को फ्री बिजली, गरीबों को सस्ता सिलेंडर! महागठबंधन का ‘जन-प्रण पत्र’ जारी

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पटना से ओबेदुल्लाह रहमानी की रिपोर्ट:

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मंगलवार (28 अक्टूबर) को महागठबंधन ने पटना के होटल मौर्या में अपना बहुप्रतीक्षित घोषणापत्र जारी कर दिया। इस बार का संकल्प सिर्फ सत्ता नहीं, बल्कि “दिल से लिया गया प्रण” है — ऐसा कहना था महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे तेजस्वी यादव का।

तेजस्वी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा —

 “ये इंडिया गठबंधन का संकल्प पत्र दलों और दिलों का प्रण है। एक बिहारी दिल से जब कुछ ठान लेता है तो फिर बिना हासिल किए रुकता नहीं है।”
 शराबबंदी कानून की समीक्षा, गरीबों को राहत

घोषणापत्र की सबसे बड़ी घोषणा — बिहार में लागू शराबबंदी कानून की समीक्षा।महागठबंधन ने कहा कि यह कानून गरीबों और दलितों के लिए “दुःख का दंड” बन गया है।
नई सरकार बनने पर इस कानून की पुनर्समीक्षा कर सुसंगत और व्यवहारिक नीति लाई जाएगी।
जेलों में बंद निर्दोष दलितों और गरीबों को तुरंत राहत देने की बात कही गई है।साथ ही, ताड़ी और महुआ आधारित पारंपरिक रोजगार को शराबबंदी के दायरे से मुक्त किया जाएगा।
 हर परिवार को 200 यूनिट फ्री बिजली
जनता से जुड़ी राहतों की झड़ी लगाते हुए महागठबंधन ने वादा किया कि,हर परिवार को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी।
साथ ही, त्रुटिपूर्ण स्मार्ट मीटर व्यवस्था से परेशान लोगों को राहत दी जाएगी और उनसे जुड़े सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे।

गरीब परिवारों को 500 रुपये में सिलेंडर
महंगाई से त्रस्त गरीब परिवारों के लिए बड़ा वादा सिर्फ ₹500 में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
 जुब्बा साहनी पुरस्कार और वक्फ कानून पर रोक
घोषणापत्र में स्वतंत्रता सेनानी जुब्बा साहनी के नाम पर नया पुरस्कार शुरू करने का ऐलान किया गया है।
वहीं, वक्फ संशोधन विधेयक पर रोक लगाने का वादा भी किया गया है।
 धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और नशा-नियंत्रण
महागठबंधन ने वादा किया है कि धार्मिक संस्थानों या स्थलों पर हमले रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।साथ ही, नशा-नियंत्रण के लिए विशेष जनजागरण अभियान चलाया जाएगा और प्रभावी कानून बनाए जाएंगे।
 तेजस्वी बोले – “संकल्प नहीं, प्रण है ये!”
तेजस्वी यादव ने कहा कि यह घोषणापत्र सिर्फ कागज पर लिखा वादा नहीं,बल्कि जनता के भविष्य के प्रति लिया गया जन-प्रण है।“बिहार के हर घर में रोजगार, राहत और सम्मान पहुंचेगा,यही हमारी राजनीति का लक्ष्य है। बताते चले की,बिजली, रोजगार, शराबबंदी और सस्ती रसोई गैस जैसे वादों के साथ महागठबंधन ने इस बार जनता के दिल पर सीधा वार किया है।
तेजस्वी का यह “दिल से लिया गया प्रण” चुनावी हवा में नई लहर पैदा करता दिख रहा है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *