:
Breaking News

तेजस्वी के वादों पर नीतीश का पलटवार “15 साल में बिहार लूटा, अब युवाओं को बरगला रहे हैं”

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg



पटना:महागठबंधन के ‘तेजस्वी प्रण’ घोषणापत्र पर सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को आरजेडी और महागठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “जिन लोगों ने 15 साल तक बिहार की सत्ता संभाली, उन्होंने राज्य का खजाना लूटा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया।”

भ्रामक घोषणाओं से युवाओं को गुमराह कर रहे हैं”

मुख्यमंत्री ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कुछ लोग सरकारी नौकरी और रोजगार के नाम पर युवाओं को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं आप सबसे अपील करता हूं — किसी भ्रम में न रहें। हमारी सरकार ने जो कहा, उसे हमेशा पूरा किया है और आगे भी करेगी।नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए सरकार की पहचान काम और नतीजे से होती है, वादों और प्रचार से नहीं।

बिहारी कहलाना कभी अपमान माना जाता था”

नीतीश ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि “2005 से पहले बिहार के युवाओं की हालत इतनी खराब थी कि दूसरे राज्यों में उन्हें ‘बिहारी’ कहकर अपमानित किया जाता था।उन्होंने कहा कि उस दौर में न तो नौकरियों की बहाली होती थी और जो होती भी थी, वह खरीद-फरोख्त का अड्डा बन जाती थी।सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन तक नहीं मिलता था, पेंशन लटक जाती थी और दफ्तरों में काम करने का माहौल नहीं था।”
सबसे पहले शिक्षा सुधार किया, अब तकनीकी युग में बिहार”

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार बनने के बाद पहला सुधार शिक्षा के क्षेत्र में किया गया।
हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक और नर्सिंग संस्थान खोले गए।नीतीश ने कहा अब हालात बदल चुके हैं। पहले जहां हमारे बच्चे दूसरे राज्यों में पढ़ने जाते थे, अब अन्य राज्यों से छात्र बिहार आ रहे हैं। यह बदलाव हमारे काम की पहचान है।”

हम वादे नहीं, काम से पहचान बनाते हैं”

नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए तेजस्वी यादव पर तंज कसा कागज पर सपने दिखाने से हकीकत नहीं बदलती। हमने जो कहा, उसे जमीनी हकीकत बनाया है। हमारी सरकार ने बिहार को अपमान से सम्मान तक का सफर तय कराया है। राजनीतिक संकेत साफ हैं:महागठबंधन जहां युवाओं और शिक्षा सुधार पर ‘तेजस्वी प्रण’ का दांव खेल रहा है, वहीं नीतीश कुमार पुराने दौर के जंगलराज और भ्रष्टाचार की याद दिलाकर एनडीए के “साफ-सुथरे शासन” का नैरेटिव फिर से मजबूत करने में जुटे हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *